Breaking News:
HMPV Virus

HMPV Virus: चीन के बाद HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक, आठ माह के बच्चे में मिला पहला केस

HMPV Virus: कोविड-19 महामारी के बाद HMPV वायरस ने दुनियाभर के लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। दरअसल, चीन में HMPV वायरस यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस तेजी से फैल रहा है। इसी के साथ अब यह वायरस भारत में दस्तक दे दिया है। भारत में आठ माह के बच्चे में HMPV का पहला केस मिला है। HMPV के पहला केस मिलने से हड़कंप मच गया है।

भारत में मिला पहला केस

मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 8 महीने के बच्चे में HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की पुष्टि हुई है। इस मामले में एक हैरानी वाली बात यह है कि बच्चे की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हॉस्पिटल की लैब में हुई जांच में बच्चे के शरीर में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है। इस बात की  जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दे दी है।

HMPV यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस क्या है?

HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक RNA वायरस है। यह वायरस कोरोना की तरह है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक आम श्वसन यानी सांस संबंधी वायरस है। यह वायरस मौसमी वायरस है। आमतौर पर यह वायरस सर्दी और वसंत में दिखता है। इस वायरस को फ्लू की तरह माना जा रहा है।

वायरस का क्या लक्षण है?

दरअसल, यह वायरस ज्यादा बच्चों-बुजुर्गों पर अटैक करता है। इसमें सांस और फेफड़ों की नली में इन्फेक्शन होता है। इससे खांसी होती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। गले में खराश, सिरदर्द और थकान होती है। इसके साथ ही खांसी, बुखार, ठंड लगना और नाक बहता है। यह वायरस चीन में कहर ढा रहा है। यह वायरस चीन में खतरनाक रूप ले चुका है। इसकी चपेट में लाखों-करोड़ों लोग आ चुके हैं। अस्पातालों में भीड़ बढ़ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया निर्देश

इस वायरस को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। जब कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जानकारी मिली तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिया। आपको बता दे कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि यह HMPV का वही स्ट्रेन है, जो चीन में मामले बढ़ा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वायरस को लेकर बैठक भी की थी। बैठक में सरकार ने कहना था कि चीन में सांस संबंधी बीमारियों के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि फ्लू के मौजूदा मौसम को देखते हुए असामान्य नहीं है।

महाराष्ट्र का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। इसके साथ-साथ केरल और तेलंगाना की सरकारों ने भी भी अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार ने कहा कि चीन में वायरल बुखार और श्वसन संक्रमण के बड़े पैमाने पर मामले आने की खबरों पर वे बारीकी से नजर रख हुए है। फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है।


Comment As:

Comment (0)