
HMPV Virus: HMPV वायरस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सीएम योगी ने भी की बैठक
HMPV Virus: इस समय दुनियाभर में कोविड-19 की तरह HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने दस्तक दी है। दरअसल, यह वायरस चीन में लगातार बढ़ रहा है। इसी के साथ सोमवार को भारत के बेंगलुरु में इसका पहला केस सामने आया। जिसके बाद से भारत में सतर्कता बढ़ा दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, इस वायरस ने भारत में अब तक 7 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। 2 कर्नाटक, 2 तमिलनाडु, 2 महाराष्ट्रि और 1 मामला अहमदाबाद से सामने आया है। भारत ने HMPV वायरस से निपटने के लिए तैयारियां कर ली हैं। राज्यह सरकारें भी अपने स्तमर पर तैयारियां कर रही हैं। दिल्लीं सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसी क्रम में यूपी के मुख्यिमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज बैठक की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी जानकारी
HMPV वायरस की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि HMPV वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। यह वायरस भारत में 2001 से है। HMPV वायरस इतना खतरनाक नहीं है जितना इसके बारे में सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं। HMPV कोई नया वायरस नहीं है। यह कई सालों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम ये कह सकते हैं कि चिंता का कोई कारण नहीं होना चाहिए।
दिल्ली के अधिकारियों मिला दिशा निर्देश
भारत में बढ़ते HMPV वायरस को देखते हुए दिल्ली सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली के अधिकारियों को इस पर नजर रखने के लिए कहा गया है। सांस संबंधी मामलों की निगरानी का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अस्प तालों को निर्देश दिया गया है कि खांसी-जुकाम से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाए। अगर किसी में एचएमपीवी वायरस के लक्षण नजर आते हैं, तो उसकी जांच की जाए। बता दें, दिल्लीव में अभी तक HMPV वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।
यूपी सरकार भी सतर्क
चीन के बाद भारत में बढ़ते HMPV वायरस के खतरों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य और गृह विभाग के अफ़सरों की आज मंगलवार को बैठक बुलाई। यह बैठक आज लखनऊ में आयोजित की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिशा निर्देश दिया।
वायरस का क्या लक्षण है?
दरअसल, यह वायरस ज्यादा बच्चों-बुजुर्गों पर अटैक करता है। इसमें सांस और फेफड़ों की नली में इन्फेक्शन होता है। इससे खांसी होती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। गले में खराश, सिरदर्द और थकान होती है। इसके साथ ही खांसी, बुखार, ठंड लगना और नाक बहता है। यह वायरस चीन में कहर ढा रहा है। यह वायरस चीन में खतरनाक रूप ले चुका है। इसकी चपेट में लाखों-करोड़ों लोग आ चुके हैं। अस्पातालों में भीड़ बढ़ गई है।
किन लोगों को सबसे ज्याडदा खतरा?
HMPV वायरस सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा यह वायरस 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। साथ ही कमजोर इम्युनिटी वाले लोग, अस्थमा या दूसरे सांस की समस्या वाले लोगों को इसका अधिक खतरा है।
HMPV यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस क्या है?
HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक RNA वायरस है। यह वायरस कोरोना की तरह है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक आम श्वसन यानी सांस संबंधी वायरस है। यह वायरस मौसमी वायरस है। आमतौर पर यह वायरस सर्दी और वसंत में दिखता है। इस वायरस को फ्लू की तरह माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- HMPV Virus: चीन के बाद HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक, आठ माह के बच्चे में मिला पहला केस