
Mumbai लोकल ट्रेन तक पहुंची मराठी vs हिंदी की लड़ाई!, Video सोशल मीडिया पर Viral
Lucknow Desk: मुंबई में मराठी vs हिंदी का विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन एक खबर सामने आ ही जाती है कि लोगों को जोर-जबरदस्ती से मराठी बोलने का दवाब दिया जा रहा है। सियासी गलियारों से शुरू हुआ यह विवाद अब आम लोगों के बीच पहुंच गया है। दरअसल, मुंबई के एक लोकल ट्रेन में लेडीज कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंदी vs मराठी तक पंहुचा। मराठी महिलाओं की एक गुट बोगी में यात्रा कर रही दूसरे महिलाओं पर मराठी बोलने का दवाब बनाती नजर आई। जिसका Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह Viral Video शुक्रवार का बताया जा रहा है। वीडियो में दो महिलाएं सीट को लेकर आपस में लड़ाई करती दिखाई देती हैं। यह लड़ाई इतना बढ़ जाता है कि हिंदी बनाम मराठी के मुद्दे पर तक पहुंच जाता है।
Video में कुछ महिला को मराठी में ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'हमारे मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो।' यह बयान सुनते ही डिब्बे में मौजूद अन्य महिलाओं के बीच बहस और तेज हो जाती है।
लेडिज कंपार्टमेंट में मराठी VS हिंदी की लड़ाई
बता दें, यह घटना सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन की है, देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लाखों यात्री इससे हर दिन सफर करते हैं। लेडीज कंपार्टमेंट में महिलाओं के बीच सीट को लेकर विवाद शुरू होता और यह मामला भाषा विवाद पर पहुंच जाता है।
डोंबिवली में भी भाषा विवाद को लेकर महिला को पीटा
इस Video से पहले मुंबई के डोंबिवली में भाषा विवाद को लेकर ही दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी, जिसका Video सोशल मीडिया पर viral हुआ था। डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने पर जिन दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी, इनमें से एक महिला ने अपनी गोद में एक बच्चा ले रखा था।