
HMPV Virus: HMPV वायरस का बढ़ रहा खतरा!, कोरोना जैसा है यह वायरस ?
HMPV Virus: भारत में बीते कुछ दिनों से HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक यह वायरस भारत में 8 लोगों को संक्रमित कर चुका है। जितने इसके मामले सामने आए है उसमें सिर्फ बच्चे ही हैं। यह वायरस बच्चों को खांसी- जुकाम और सांस लेने में परेशानी कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय HMPV वायरस को लेकर सतर्क है।
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें, यह वायरस कोविड से मिली सीख को याद दिला रहा है। यह जरूरी है कि HMPV वायरस को हल्के में न लिया जाए। इस वायरस के बारे में जानकारी, लक्षण और बचाव के उपायों को जानना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- HMPV Virus: चीन के बाद HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक, आठ माह के बच्चे में मिला पहला केस
HMPV यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस क्या है?
HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक RNA वायरस है। यह वायरस कोरोना की तरह है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक आम श्वसन यानी सांस संबंधी वायरस है। यह वायरस मौसमी वायरस है। आमतौर पर यह वायरस सर्दी और वसंत में दिखता है। इस वायरस को फ्लू की तरह माना जा रहा है।
किन लोगों को सबसे ज्याडदा खतरा?
HMPV वायरस सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा यह वायरस 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। साथ ही कमजोर इम्युनिटी वाले लोग, अस्थमा या दूसरे सांस की समस्या वाले लोगों को इसका अधिक खतरा है।
यह भी पढ़ें:- HMPV Virus: HMPV वायरस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सीएम योगी ने भी की बैठक
HMPV वायरस का क्या लक्षण है?
दरअसल, यह वायरस ज्यादा बच्चों-बुजुर्गों पर अटैक करता है। इसमें सांस और फेफड़ों की नली में इन्फेक्शन होता है। इससे खांसी होती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। गले में खराश, सिरदर्द और थकान होती है। इसके साथ ही खांसी, बुखार, ठंड लगना और नाक बहता है। यह वायरस चीन में कहर ढा रहा है। यह वायरस चीन में खतरनाक रूप ले चुका है। इसकी चपेट में लाखों-करोड़ों लोग आ चुके हैं। अस्पातालों में भीड़ बढ़ गई है।
HMPV वायरस के लक्ष्णों को नजरअंदाज ना करें
HMPV वायरस कोरोना जैसे खतरनाक वायरस है। इसके लक्षण दिखाई देने पर नजरअंदाज न करे। यह वायरस हानिकारक है। यह वायरस ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। इसका विशेष ध्यान रखें।