
Horoscope Today: सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ सूचनाएं
Horoscope Today: आज 6 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि दोपहर बाद 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। रात 10 बजकर 15 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसी के साथ जानते है आज शुक्रवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है? बात करते हैं?
मेष राशिफल
मेष राशि आज व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आर्थिक रूप से धन हानि हो सकती है।
उपाय:- हनुमान जी के मंदिर में बूंदी के लड्डू ,नारियल,लाल रंग के फूल चढ़ाए।
वृषभ राशिफल
किसी महत्वपूर्ण कार्य के होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे ।
उपाय :- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मिथुन राशिफल
नौकरी में अच्छे अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय :- माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।
कर्क राशिफल
आपके लिए दिन सामान्य रूप से लाभ और उन्नति प्रदायक रहेगा। कोर्ट कचहरी के कार्य से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान एवं उपहार प्राप्त होगा।
उपाय :- ब्राह्मणों को भोजन एवं वस्त्र का दान करें।
सिंह राशिफल
किसी कार्य से आपको एकाएक घर से दूर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफल होने से धन लाभ होगा।
उपाय :- पिता को लाल वस्त्र देकर उनका आशीर्वाद लें ।
कन्या राशिफल
यात्रा में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय :- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
तुला राशिफल
कार्य क्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय :- किसी युवा दंपत्ति को भोजन कराएं।
वृश्चिक राशिफल
आर्थिक मामलों में पूर्ण सफलता मिलेगी। व्यापार में गुप्त शत्रु के द्वारा हानि पहुंचाई जा सकती हैं।
उपाय :- रामचरित मानस का पाठ करें।
धनु राशिफल
व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में लाभ के संकेत मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेगी।
उपाय :- हनुमान जी को केसर के साथ घुसा लाल चंदन लगाएं।
मकर राशिफल
आज का दिन कुछ खास है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशानियां रहेंगी। व्यापार में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय :- माता लक्ष्मी को गुलाब के दो ताजे फूल अर्पित करें।
कुंभ राशिफल
व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी।
उपाय :- रामचरित मानस का पाठ करें।
मीन राशिफल
आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।
उपाय :- उगते हुए चंद्रमा के दर्शन करें।