Aaj Ka Rashifal 02 Sep  2024

Horoscope Today: आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Horoscope Today: आज 2 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। शाम 6 बजकर 20 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही रात 12 बजकर 20 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 2 सितंबर को कुशोत्पाटिनी अमावस्या है। इसी के साथ जानते है आज सोमवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है?

मेष राशिफल

मेष राशि के दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। किसी अंजान व्यक्ति से बचें।

उपाय:- श्री गणेश जी का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशिफल

कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। प हर स्थिति में अपने कार्य के प्रति सजगता बरतें।

उपाय :- मंदिर के पास पीपल का एक वृक्ष लगाए.

मिथुन राशिफल

जब तक कार्य पूरा न हो जाए किसी से उसका खुलासा न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी।

उपाय :- नौकरों को वस्त्र भोजन और धन देकर उन्हें प्रसन्न रखें।

कर्क राशिफल

रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना है। समाज में अपनी मान सम्मान के प्रति जागरूक रहें।

उपाय :- देवदास के पत्ते पानी में डालकर स्नान करें।

सिंह राशिफल

कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। परिवार में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय :- श्री यंत्र की विधि पूर्वक पूजा करें।

कन्या राशिफल

नया व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी में मनचाहा कार्य करने को मिलेगा।

उपाय :- बुजुर्ग असहाय व्यक्तियों की सेवा करें।

तुला राशिफल

कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य जब तक पूरा ना हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना है।

उपाय :- मयूर के पंख अपने घर में लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

किसी भी प्रकार से अपनी मन को कार्य में व्यस्त रखने की कोशिश करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में बाधा पड़ सकता है।

उपाय :- भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।

धनु राशिफल

आज दिन काफी सुखदायक व लाभदायक रहेगा। राजनीति में आपके साहस व पराक्रम को देख विरोधी सन्न जाएंगे।

उपाय :- चीटियों को सूखे मेवों में चीनी शक्कर मिलाकर डालें।

मकर राशिफल

सोमवती अमावस्या का दिन आपके लिए अधिक शुभ एवं लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

उपाय :- भगवान श्री सत्यनारायण की कथा करें अथवा करवाएं।

कुंभ राशिफल

पारिवारिक दायित्व का भार बढ़ सकता है। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय :- सायं काल उगते हुए चंद्रमा को प्रणाम करें।

मीन राशिफल

व्यापार में कुछ विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

उपाय :- पीली सरसों या पीला रुमाल अपने पास रखें।


Comment As:

Comment (0)