
Saif Ali Khan News: सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हुआ हमला, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
Saif Ali Khan News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली घटना सामना आई है। दरअसल, सैफ अली खान पर धारदार हथियार से देर रात हमला हुआ। उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सैफ के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर चोर ने उन पर चाकू से हमला किया है। जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। अस्पताल की तरफ से सैफ की इंजरी को लेकर बयान सामने आया है। एक्टर को 6 चोट आई हैं। जिसमें से 4 चोट सामान्य हैं, लेकिन 2 चोट बेहद गंभीर बताई जा रही है।
सैफ को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला हुआ। मौके पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, सैफ ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, तो चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। यह हमला उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ है। घर के कुछ हाउस हेल्प को भी चोट आई है। फिलहाल एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
1 या 2 बार नहीं बल्कि 6 बार वार
बता दें, कि सैफ पर हमलवार ने चाकू से 1 या 2 बार नहीं बल्कि 6 बार वार किया है। इस खौफनाक हमले की वजह से सैफ अली खान को गंभीर चोटें लगी और उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। जहां देश के बड़े-बड़े सर्जन उनकी सर्जरी कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी जानकारी मिली है कि सैफ की एक सर्जरी पूरी हो गई है।
लीलावती अस्पताल के सीईओ ने दी जानकारी
लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ नीरज उत्तमानी के मुताबिक, सैफ अली खान की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी के दौरान 'छोटे नवाब' के शरीर से एक नुकीला टुकड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि एक्टर के शरीर से लगभग 2-3 इंच लंबी नुकीली चीज निकली है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सैफ के गर्दन पर पर गहरे जख्म हैं और एक अंग पर 10 टांके लगे हैं।