Breaking News:
china and India

इस त्यौहार चीन को मिला एक और झटका, चीनी प्रोडक्ट्स का हो रहा बहिष्कार

Lucknow Desk: इस समय देश में त्यौहारों का सीजन चल रहा है। इसके साथ ही देश में जमकर खरीदारी भी चल रही है। इसी बीच कुछ ऐसा हो रहा है जिससे चीन परेशान काफी परेशान दिखाई दे रहा है। लेकिन भारत लगातार अपनी तरक्की के रास्ते पर बढ़ता जा रहा है। बता दे कि इस समय भारत के बाजारों से चीनी प्रोडक्ट्स गायब होते नजर आ रहे हैं। जिससे चीन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस समय भारतीय लोग देश में बने सामान की खरीदारी जमकर कर रहे हैं।

देश से लगातार चीनी प्रोडक्ट्स कम

जैसा आप सभी जानते हैं कि देश में त्योहारों में एक साथ कई सेल चल रहीं हैं। साथ में ऑनलाइन कंपनियां इस सेल के जरिए पिछले सीजन के रिकॉर्ड को तोड़ती जा रहीं हैं। पर रिकॉर्ड टूट रहे हैं भारत में बने समानों को लेकर। जी हां। अगर आंकड़ों की माने तो इस साल चीन के आइट्म्स को कोई लेना ही नहीं चाह रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल की बात करें तो पिछले सीजन के मुकाबले इस बार चीन के प्रोडक्ट्स की डिमांड में 30 से 35 फीसदी की गिरावट देखी गई है। भारतीय सामन की डिमांड बढ़ती जा रही है।

भारतीय इंडस्ट्री हो रही है मजबूत

बता दे कि इस बार भारतीय प्रोडक्ट्स पोर्टल पर 42 फीसदी ज्यादा लिस्ट हुए है। कैटेगरी में टॉय के साथ लाइटिंगके सामान शामिल है। यानी भारत की टॉय इंडस्ट्री ने तेजी पकड़ ली है। सरकार की तरफ से कई PLI स्कीम टॉय इंडस्ट्री के लिए शुरू की थीं, जिसका फायदा अब मिलना शुरू हो गया है। भारतीय समान के कारण लोगों का आत्म विश्वास भी बढ़ता जा रहा है। देश की धीरे-धीरे तरक्की भी होती जा रही है।

देश में अबकी बार मेक इन इंडिया का रहा है जलवा

लाइटिंग की बात करें तो कुछ साल पहले तक चीन का दबदबा इस बाजार पर हुआ करता था। लेकिन अब लाइटिंग में भारत ने अपने आप को आत्मनिर्भर बना लिया है। इस साल लाइटिंग के प्रोडक्ट्स में भारत का 45 फीसदी ग्रोथ बढ़ी है। जिसका मतलब ये हुआ कि सरकार की आत्मनिर्भर भारतके साथ, ‘मेक इन इंडियाकी महिम रंग ला रही है। भारत के नीतियों के तहत देश के तरक्की के रास्ते खुलते जा रहे है। देश की जनता अपने विश्वास के साथ आत्मनिर्भर भारत का साथ दे रहे है।


Comment As:

Comment (0)