
केला खाने से शरीर पर कैसा होगा असर? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Lucknow Desk: केला एक कॉमन फ्रूट है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। केला नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज, ग्लूकोज और सुक्रोज) और फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है। आजकल के दौर में जहां बच्चे जंक फूड और अनहेल्दी स्नैक्स की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं शरीर को संतुलित और पौष्टिक आहार के लिए केला एक बेहतरीन सोर्स है। रोजाना एक केला जरूर खाना चाहिए। जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
रोज एक केला खाने के फायदे
हड्डियों को मजबूत बनाना
केला पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं। वहीं जब कैल्शियम शरीर में अच्छी तरह से अवशोषित होता है, तो हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसलिए रोजाना एक केला खाना चाहिए। केला खाने से बच्चों की हड्डियों की ग्रोथ होता है, जिससे उनकी लंबाई बढ़ने में भी मदद मिलती है।
हार्मोन को कंट्रोल करना
केले में विटामिन B6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही बच्चों के विकास में केला एक नेचुरल सपोर्ट है। विटामिन B6 शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर और हार्मोन को सही तरह से काम करने में मदद करता है, जिससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संतुलित रहता है।
आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा
केला एक नेचुरल प्रीबायोटिक फल है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पाचन को सुधारता है। केला कब्ज की समस्या को भी कम करता है और गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत देता है। केले में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है।
मूड बूस्टर
केला ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड से भरपूर होता है जो ब्रेन में सेरोटोनिन बनाने में मदद करता है। सेरोटोनिन एक “फील-गुड” केमिकल है, जो मूड को बेहतर करता है।
त्वचा के लिए लाभदायक
केले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। इसके साथ ही केले को खाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं और मॉइश्चर भी बना रहता है।