
Shahjahanpur के जलालाबाद का नाम 'परशुरामपुरी', जानिए क्यों बदला गया नाम?
Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एक शहर का नाम बदला गया है। दरअसल, Shahjahanpur जिले के Jalalabad तहसील का नाम बदल कर अब परशुरामपुरी किया गया है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने एनओसी जारी कर दी है। गृह मंत्रालय ने 20 अगस्त को राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्वीकृति दी है।
बता दें, Jalalabad को भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है, इसलिए प्रदेश सरकार ने तीन साल पहले ही इस स्थान को पर्यटन स्थल घोषित किया था। जून 2024 में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश शासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को नाम बदलने के लिए पत्र भेजा था। Jalalabad के पर्यटन स्थल बनने के लिए यहां कई सुंदरीकरण के काम भी हो रहे हैं।
क्यों बदला गया जलालाबाद का नाम?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Jalalabad का नाम 16वीं शताब्दी के अंतिम दशक में मुगल शासक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के सम्मान में रखा गया था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, Jalalabad भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। वहां भगवान परशुराम का काफी पुराना ऐतिहासिक मंदिर भी है। इसलिए Jalalabad का नाम परशुरामपुरी रखे जाने की मांग की जाती रही थी। ऐसे में अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। Shahjahanpur की Jalalabad तहसील अब परशुरामपुरी के नाम से जानी जाएगी।