
Lucknow में मनाया गया ओम प्रकाश राजभर का जन्मदिन
Lucknow Desk: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ओम प्रकाश राजभर का आज हैप्पी बर्थ डे मनाया गया। राजभर का आज 61वां जन्मदिन लखनऊ प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। इस मौक़े पर सीएम योगी आदित्यनाथ में बधाई दी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ,मंत्री दयाशंकर सिंह ,पूर्व उपमुख्यमंत्री वर्तमान राज़्यसभा दिनेश शर्मा मंत्री,सुरेश खन्ना सहित तमाम मंत्री,विधायक,सांसद विपक्ष के दर्जनों बड़े नेता बधाई दी।
जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए आयोजन पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ईमानदारी से लग जाने को कहा सुभासपा आज से 32 लोकसभा सीटों की संगठन समीक्षा बैठक शुरू करेंगे। 20 तारीख तक सभी 80 लोकसभा सीट की समीक्षा करने का लक्ष्य है। सुभासपा अध्यक्ष ने 2024 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि 2024 में हम लोग यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों को जीतेंगे।
वहीं, देशभर में 330 से अधिक सीट जीतकर मोदीजी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी 16 लोकसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रही है। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हमारा एनडीए गठबंधन मजबूत है। घोसी की हार को लेकर राजभर ने कहा कि जीत के चर्चा करने के बजाए लोग मेरी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा उन्हीं लोगों की होती है जो ताकतवर होते हैं। राजभर ने कहा कि अब चाचा-भतीजे के एक साथ नारे लग रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया था।
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी 'घमंडिया' गठबंधन सिर्फ दो काम कर रहे हैं- सनातन की संस्कृति को कोसना और मीडिया को धमकाना। विपक्षी गठबंधन में शामिल हर दल में सनातन संस्कृति को 'सबसे ज्यादा गालियां' देने में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी हुई है। झूठ बोलने के एक सूत्रीय कार्यक्रम के तहत बने सनातन विरोधी INDI एलायंस को सच सुनने में डर लगता है। इसलिए वे घमंडिया गठबंधन के आगे न झुकने वाले पत्रकारों के खिलाफ प्रतिबन्ध का ऐलान कर रहे हैं। मीडिया पर बैन लगाना तथा अपनी आलोचना में उठे स्वर को दबाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। स्पष्ट है कि झूठ पर खड़ा यह एलायंस सच से डरा हुआ है। जिन्हें सच सुनने का ही साहस नहीं है, वे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।
अभी तो घमंडिया गठबंधन ठीक से बना भी नहीं कि अपना लोकतंत्र और मीडिया विरोधी चाल-चरित्र-चेहरा दिखाने लगा। पत्रकारों पर प्रतिबन्ध लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने वाला है। लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। यह निंदनीय भी है। घमंडिया गठबंधन आपातकाल की विरासत को ही आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।
शिवपाल सिंह के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिवपाल सपा को गुंडों की पार्टी कहते थे। आगे उन्होंने कहा कि अखिलेश जल्द शिवपाल को पार्टी से किनारे कर देगें। राजभर ने कहा कि 2024 में विपक्ष ईवीएम पर फिर सवाल खड़ा करेगा। राजभर ने मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि ‘दिल थाम कर रखिए’। आगे क्या होता है देखते रहिए।
उक्त अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर जी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्री अरूण राजभर जी,राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह जी आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धर्म प्रकाश चौधरी जी ,पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बिछेलाल राजभर,सुबाश यादव,अमरमणि कश्यप,ज़िलाध्यक्ष नितिन उपाध्याय,सहित कई पार्टी पदाधिकरी उपस्थिति थे।