Tv 24 Network: Best News Channel in India
Elvish Yadav : एल्विश यादव ने करोड़ों की गाड़ियां और दुबई में आलीशान घर ख़रीदा , जानें कौन है एल्विश यादव
Wednesday, 13 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : सोशल मीडिया पर  एल्विश यादव का नाम पर ट्रेंड कर रहा था। क्यों आपको भी पता होगा। बीते कुछ दिनों में  एल्विश यादव ने पुरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था। एल्विश यादव किसी के नाम के महोताज़ नहीं है। एल्विश यादव ने पहले यूट्यूब में कदम रखा। बताते चले की यूट्यूबर एल्विश यादव ने जब से 'बिग बॉस ओटीटी 2' का खिताब अपने नाम किया है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन एक बार फिर एल्विश यादव ट्रेंड कर रहे है। इसकी वजह ये है की एल्विश यादव ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में एल्विश ने लोगों को अपने दुबई वाले घर का टूर भी कराया है।

खास बात ये है कि, अब एल्विश यादव को गानों से लेकर फिल्मों तक के ऑफर आने लगे हैं। वहीं एल्विश यादव को लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जाना जाता है। उन्हें महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। वह अपना बर्थडे मनाने के लिए दुबई पहुंच गए हैं। उनके जन्मदिन के खास दिन पर हम आपको एल्विश यादव की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं।

एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा लग्जीरियस घर 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दुबई के डुप्लेक्स घर का टूर कराया है। उनके इस व्लॉग को पोस्ट करने के कुछ ही घंटे में 1.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एल्विश के इस व्लॉग की शुरुआत दोस्तों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने से होती है। इसके बाद एल्विश अपने दोस्तों के साथ फ्लाइट में मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद वह अपने दुबई के लग्जीरियस घर में पहुंचते हैं और लोगों को इसका टूर कराना शुरू करते हैं। 

अगर बात करें की एल्विश को अपने परिवार के साथ कितनाअच्छा लगता है। एल्विश यादव को अपने परिवार के साथ समय बिताना अधिक पसंद है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ वाली वीडियो साझा करते हैं, जिनमें वह अपनी मां सुषमा यादव और पिता राम अवतार यादव के साथ नजर आते हैं। इसके अलावा वह अपने भाई-बहनों के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आते हैं।