Tv 24 Network: Best News Channel in India
Big Boss 17 शो का प्रोमो आउट, अब दिखेंगे Big Boss के तीन अवतार
Friday, 15 Sep 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक Bigg Boss है। जिसका नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो के 17वें सीजन के होस्ट सलमान खान ही रहेंगे। बता दे कि मेकर्स ने हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज किया है जिसमें सलमान ने शो की थीम पर बात की है। शो का नया सीजन दिल, दिमाग और दमथीम पर बेस्ड है।

Bigg Boss 17 का प्रोमो रिलीज

Bigg Boss 17 के प्रोमो में सलमान चलते हुए आते हैं और ऑडियंस को बताते हैं कि अब तक सबने सिर्फ Bigg Boss की आंख देखी है। अब 17वें सीजन में लोगों को Bigg Boss के तीन अवतार देखने को मिलेंगे। जिसमें दिल, दिमाग और दम।

प्रोमो में सलमान भी तीन अवतार में नजर आ रहे हैं। दिल की बात करते हुए वो ऑरेंज कुर्ता-पायजामा, दिमाग की बात करते हुए ब्लैक शर्ट और ग्रे ट्राउजर्स और अंत में दम की बात करते हुए बुलेट प्रूफ जैकेट में नजर आते हैं। टीजर के लास्ट में सलमान कहते हैं कि अभी के लिए इतना ही, प्रोमो हुआ खत्म।

फैंस दिखे एक्साइटेड

बिग बॉस 17 के इस प्रोमो वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाव मैं बहुत एक्साइटेड हूं। वहीं, अन्य ने लिखा- आखिरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ Bigg Boss 17 का पहला प्रोमो यहां है, वाह और सलमान भाई होस्टिंग कर रहे हैं।

अलग-अलग फिल्ड के कंटेस्टेंट्स

बता दे कि Bigg Boss 17  अक्टूबर के बीच तक शुरू होने की उम्मीद है। इस शो का अपने दिलचस्प ड्रामा, सुर्खियां बटोरने वाले विवादों और भरपूर मनोरंजन से दर्शकों को खींचने का ट्रैक रिकॉर्ड है। हर नया सीज़न सभी फिल्ड के कंटेस्टेंट्स को एक साथ लाता है, जो एक एक साथ इस गेम को पूरे जोश के साथ खेलते हैं।

एल्विश यादव की जीत को लेकर चर्चा

पिछले ही महिने Bigg Boss OTT का दूसरा सीजन खत्म हुआ है और अब Bigg Boss का 17वां सीजन शुरु होने वाला है। इन दिनों ये शो वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शो में गए एल्विश यादव की जीत को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में फेंस का क्रेज Bigg Boss 17 के लिए बढ़ गया है।