Tv 24 Network: Best News Channel in India
Lucknow में BBD कॉलेज की छात्रा की हत्या Lucknow News : दयाल रेजीडेंसी में BBD कॉलेज की छात्रा की हत्या, देर रात घर में चली थी शराब पार्टी
Thursday, 21 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: राजधानी लखनऊ के BBD कॉलेज की 23 साल की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये घटना दयाल रेजीडेंसी के एक मकान में अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, BBD कॉलेज में आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम के बाद छात्रा निष्ठा त्रिपाठी दयाल रेसीडेंसी गई थी। वहां दोस्तों के साथ देर रात दारू पार्टी भी हुई थी। लेकिन शराब पार्टी के दौरान क्या हुआ और कैसे उसे गोली लगी, इसका अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उसे पार्टी में बुलाने वाले दोस्त आदित्य पाठक को गिरफ्तार कर लिया है।

BBD की छात्रा की गोली मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार, चिनहट के दयाल रेजिडेंसी स्थित एक पुलिसकर्मी के मकान में बुधवार रात BBD की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने निष्ठा की हत्या के आरोपी दबंग ठेकेदार आदित्य पाठक को गिरफ्तार किया है। आदित्य और दो अन्य छात्रों ने पूरा मकान किराये पर ले रखा था। पुलिस को आदित्य के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। जिस मकान में निष्ठा की हत्या हुई, वहां किचन से शराब की बोतलें मिली है।

बीकॉम ऑनर्स की है छात्रा

हरदोई की रहने वाली निष्ठा BBD के हॉस्टल में रहकर बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले ही आदित्य पाठक नाम के दबंग से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बलिया का आदित्य लखनऊ के चिनहट स्थित दयाल रेजिडेंसी में पुलिसकर्मी के मकान में किराए पर रहकर ठेकेदारी करता है। उसके साथ दो अन्य छात्र भी मकान में रहते हैं। बुधवार रात BBD में ही गणेश पूजा का आयोजन था। निष्ठा कार्यक्रम में गई थी। आदित्य ने उसे अपने घर पर बुलाया तो निष्ठा वहां पहुंच गई। रात करीब 10 बजे के आसपास निष्ठा आदित्य के कमरे में थी तभी उसे गोली लग गई। आदित्य और उसके साथी निष्ठा को अस्पताल लेकर जहां उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस

आदित्य का कहना है कि निष्ठा को गोली लगने की घटना एक हादसा है। हालांकि, निष्ठा के पिता ने आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है आदित्य दबंग किस्म का है और हाल ही में जेल से छूटकर आया है। उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है।

आदित्य पाठक समेत अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। चिनहट थाना क्षेत्र के दयाल रेसीडेंसी की इस घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस लड़की के माता पिता से भी पूछताछ कर रही है।

निष्ठा के माता-पिता ने क्या कहा?

निष्ठा के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वो गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोस्तों से मिलने की बात कह रही थी। लेकिन वहां उनके बीच क्या विवाद हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बेटी के शराब पीने की बात से भी उन्होंने इनकार किया है। लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि जांच सही दिशा में आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़ें-http://Ayodhya News: महिला सिपाही पर हमला करने वाला आरोपी अनीस एनकाउंटर में ढेर