Tv 24 Network: Best News Channel in India
Bareilly News : पूर्व मंत्री दिनेश जौहरी अब नहीं रहे , लंबे समय से थे बीमार
Thursday, 21 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। 80 साल के डॉक्टर जौहरी लंबे समय से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। बरेली शहर में प्रेम नगर स्थित अपने आवास में रह रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा और अन्य पार्टियों के लोग उनके यहां पहुंच रहे हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सबसे करीबी और भरोसे के नेता माने जाते थे। इनके बेटे राहुल जौहरी BCCI और डिस्कवरी में बड़े पद पर रहे हैं।

डॉक्टर जौहरी शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। शहर के प्रेम नगर में उनका आवास है। उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। 

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में डॉक्टर जौहरी ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन से चिकित्सा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।