Tv 24 Network Best News Channel in India
Parineeti Chopra And MP Raghav Chadha : सबसे महंगे रूम में परी की चूड़ा सेरेमनी , जानिए और क्या है खास
Friday, 22 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी कल उदयपुर में होगी। शनिवार दोपहर को चूड़ा सेरेमनी के साथ शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए। परिणीति चोपड़ा के फैमिली मेंबर सहित कुछ सेलिब्रिटी भी इस फंक्शन का हिस्सा हैं। आज परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होनी और इसी के साथ शादी के अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे। चूड़ा सेरेमनी होटल लीला पैलेस के सबसे महंगे कमरे में होगी। इसका किराया दस लाख रुपये है। इधर, राघव की डिमांड पर एक विटेंज कार भी मंगवाई गई है। इसे दिल्ली से आए खास फूलों से सजाया जाएगा। जिसमें राघव दूल्हा बनकर सवार होंगे।  

परिणीति के नाना और नानी पहली बार उदयपुर आए हैं। उन्होंने कहा- वे इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, होटल लीला पैलेस के परिसर में चल रही सेरेमनी में दिल्ली का बैंड परफोर्म कर रहा है। इसमें परिवार के लोगों ने जमकर डांस किया। वहीं, आज सुबह प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पोस्ट के जरिए सेलिब्रिटी कपल को बधाई दी। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वो इस वेडिंग में शामिल नहीं होंगी।

इस थीम पर होगा आज का लंच और डिनर
परिणीति की चूड़ा सेरेमनी लीला पैलेस के महाराजा सुइट्स में होगी। आज दिन में  'प्यार का खाना थीम' पर लंच का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शाम को डिनर पार्टी की थीम 'लेटस पार्टी लाइक इट्स द 90' होगी। कल रविवार को राघव पिछोला झील में बने होटल ताज लेक पैलेस से 400 मीटर दूर स्थित होटल लीला पैलेस में बोट्स के जरिए बारात लेकर जाएंगे। इस बारात में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, वरुण धवन भी शादी में शामिल होने के लिए आज उदयपुर आ सकते हैं। हालांकि, परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के आने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के भी आज आने की संभावना जताई जा रही है। 

महमानों के लिए 180 लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार
इस रॉयल मैरिज में शामिल होने के आने वाले महमानों का एयरपोर्ट पर  ग्रैंड वेलकम किया जाएगा। यहां पंजाब से आए कलाकार महमानों का स्वागत करेंगे। साथ ही मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल पहुंचाने के लिए 180 लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार किया गया है। इसमें इनोवा, BMW और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों को शामिल किया गया है।