Tv 24 Network Best News Channel in India
Monsoon Begins : मानसून की वापसी शुरू , IMD ने दिया अपडेट
Sunday, 24 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : भारत में 17 सितंबर की सामान्य तिथि से आठ दिन बाद सोमवार से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से लौटना शुरू हो गया। दक्षिण पश्चिम राजस्थान से इसके लौटने की सामान्य तिथि 17 सितंबर थी।

कुछ हिस्सों से लौटा मानसून
आईएमडी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 25 सितंबर, 2023 को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है, जबकि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से इसकी वापसी की सामान्य तारीख 17 सितंबर है।

इस बार देरी हो रही.... 

इस साल मानसून लगातार 13वीं बार अपने निर्धारित समय से देरी से वापसी कर रहा है। मानसून की वापसी में किसी भी देरी का मतलब है कि किसी क्षेत्र में लंबे समय तक बारिश का मौसम रहना। लंबे समय तक बारिश रहने से कृषि उत्पादन पर काफी प्रभाव पड़ता है। उत्तर पश्चिम भारत में मानसून की बारिश रबी फसल उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अब तक कितनी हुई बारिश?
भारत में इस साल मानसूनी सीजन में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अबतक 780.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 832.4 मिमी होती है। आमतौर पर चार महीने के मानसूनी सीजन के दौरान देश में औसतन 870 मिमी वर्षा होती है। जून से लेकर सितंबर के दौरान 94 प्रतिशत से लेकर 106 प्रतिशत की वर्षा को सामान्य माना जाता है।