Tv 24 Network: Best News Channel in India
Waheeda Rehman को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड Actress Waheeda Rehman को मिला इस साल का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान
Monday, 25 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस वहीदा रहमान को हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस को 53वें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दी है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली वहीदा रहमान ने प्यासा', ‘सीआईडी', ‘गाइड', ‘कागज के फूल', ‘खामोशी' और त्रिशूल' समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया जा रहा है।

ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच के जरिए कहा कि जब संसद ने ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है, तो ऐसे में रहमान को इस लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से नवाजा जाना और भी उपयुक्त है। उन्होंने रहमान को भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में शामिल ऐसी अभिनेत्री बताया, जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार और समाज के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके उस उत्कृष्ट कार्य के प्रति विनम्रतापूर्वक सम्मान व्यक्त करता हूं जो हमारे फिल्म इतिहास का एक अहम हिस्सा है।'' रहमान ने 2021 में रिलीज हुई स्केटर गर्ल' फिल्म में आखिरी बार अभिनय किया था।

कई फिल्मों में रहमान ने निभाया अहम रोल

रहमान (85) ने 1995 में तेलुगु फिल्मों रोजुलु मारायी' और जयसिम्हा' से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया। उन्होंने 1956 में सीआईडी' फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में देवानंद ने भी अभिनय किया था। वहीदा रहमान ने पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में विभिन्न भाषाओं में 90 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें रेशमा और शेरा' (1971) में उत्कृष्ट अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

तेलुगू इंडस्ट्री से शुरू हुआ फिल्मी करियर

वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी 1938 को चेन्नई में हुआ। फिल्मी दुनिया में उन्होंने 1955 में तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक 1956 में सीआईडी फिल्म से मिला। वहीदा रहमान ने देव आनंद, राज कपूर, राजकुमार, मनोज कुमार और सुनिल दत्त सहित हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।