Tv 24 Network: Best News Channel in India
Lok Sabha Elections 2024: क्या फूलपुर से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?, कांग्रेस नेताओं ने जारी किया पोस्टर
Wednesday, 27 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में INDIA गठबंधन के दलों ने सभी सीटों को लेकर अबी बात नहीं बनी है। वहीं कांग्रेस इस उम्मीद में है कि प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव में यूपी में अपनी खोई सियासी जमीन तलाश रही पार्टी की नैया पार लगाएंगी। वहीं गांधी-नेहरू परिवार की पैतृक सीट प्रयागराज के फूलपुर से प्रियंका गांधी को टिकट देने की मांग को लेकर फूलपुर में पोस्टर लगाए गए हैं।

बता दे कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है सियासी दलों के कार्यकर्ता भी अपनी अपनी पार्टियों में जान फूंकने के लिए मैदान में उतर आए हैं। यूपी में अपनी सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का बेड़ा पार करने के लिए गांधी-नेहरू परिवार की पुश्तैनी लोकसभा सीट फूलपुर से प्रियंका गांधी वाड्रा को लड़ने की मांग की है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलपुर संसदीय क्षेत्र में प्रियंका गांधी के पोस्टर्स भी जगह-जगह लगा दिए हैं।

दरअसल, प्रियंका गांधी के लगाए गए इन पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीद की आंधी बताया है। प्रयागराज में चस्पा पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर के साथ लिखा गया है उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधीजिसमें फूलपुर जीरो किलोमीटर का माइल स्टोन भी लगाया गया है। पोस्टर में लगाए गए फुलपुर जीरो किलोमीटर वाले बोर्ड से प्रियंका गांधी वाड्रा के यहां से चुनाव लड़ने की मांग की गई है। इस पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीर भी है। प्रयागराज के कांग्रेसी नेताओं के द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा के लगाए गए इस पोस्टर से फूलपुर लोकसभा सीट एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। राजनीति गलियारों में प्रियंका गांधी वाड्रा के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें की उम्मीद जगी हैं।