Lucknow Desk: अक्सर विवादों में रहने वाली लखनऊ की समिट बिल्डिंग एक बार फिर सुर्खियों में है। समिट बिल्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि शराब के नशे में एक युवती हंगामा कर रही है। एंट्री को लेकर लड़की बाउंसर को गालियां दे रही है, उससे झड़प हो रही है। इसी बीच युवती सैंडल उतार लेती है।
बताया जा रहा है कि नशे की स्थिति में लड़कियों ने क्लब का टेबल तोड़ दिया। उसके बाद विवाद बढ़ता गया। उसके बाद क्लब के लोगों ने उनसे पैसे मांगना शुरू कर दिया। फिर विवाद बढ़ गया। नशे में एक लड़की ने हंगामा कर दिया। इसके बाद उसको खींचकर बाहर करने की कोशिश की गई। इसके बाद ही विवाद और बढ़ गया।
एंट्री को लेकर कई बार हुए विवाद
बता दे कि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 23 सितंबर को 15वें फ्लोर स्थित एक क्लब में भी मारपीट हुई थी। जबकि 15वें फ्लोर पर स्थिति अनप्लड में भी पिछले दिनों एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। उसमें संबंधित व्यक्ति के जेंडर की वजह से उसको एंट्री देने से मना कर दिया गया था। इसके बाद वहां काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि बीते शनिवार को शिकायत के बाद खुद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर क्लबों को बंद कराना शुरू कर दिया था।
हमेशा विवादों में पुलिस सिर्फ तमाशबीन बनी
समिट बिल्डिंग के विवादों को देखते हुए पुलिस चौकी बनाई गई थी, लेकिन पुलिस हमेशा ऐसी घटनाओं में सिर्फ तमाशबीन लगती है। स्थिति यह है कि रात 11 बजे पुलिस के लोग बिल्डिंग में आते तो हैं, लेकिन उनके रहने का कोई असर क्लब मालिक या वहां आने वालों पर नहीं पड़ता है। यहां कोई ऐसा दिन नहीं, जब विवाद न होता हो। पिछले दिनों यहां वकील और एक क्लब के स्टाफ के बीच में भी विवाद हुआ था।
ये पहला मामला नहीं
ये पहला मामला नहीं है जब समिट बिल्डिंग में ऐसी कोई घटना हुई हो। वहां आए दिन नशे के बाद लड़के-लड़कियां इस तरह की हरकत करते हैं। वायरल वीडियो में हंगामा करते दो लड़कियां दिख रही हैं। हालांकि अभी इसकी पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे की स्थिति में लड़कियां गाली दे रही हैं।