Tv 24 Network: Best News Channel in India
देशभर में आज स्वच्छता अभियान Gandhi Jayanti से पहले देशभर में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा के कई नेताओं ने लगाया झाड़ू
Saturday, 30 Sep 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 1 अक्टूबर को इस अभियान की पूरी तैयारी करते हुए अभियान का आगाज किया है।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत भाजपा के कई नेताओं ने की

दरअसल, 2 अक्टूबर के दिन पूरा देश स्वच्छता अभियान का हिस्सा बन रहा है। इसी क्रम में कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के सीएम इस अभियान के तहत सड़कों पर उतरे हैं। स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दे रहे हैं। इस अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डागुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी समेत कई नेताओं ने झाड़ू उठा लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया। यहां पर गृह मंत्री कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए।  वहीं इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी एक साथ अंबेडकर नगर बस्ती में अभियान का आगाज करते नजर आए।

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी स्वच्छता पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान मना रही है। देश भर में हमारे कई कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। आज मैं अंबेडकर बस्ती में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने आया हूं और मैं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ यहां आकर मुझे खुशी हो रही है। मुझे यकीन है कि महात्मा गांधी के इस स्वच्छता अभियान को उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं आगे उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे एक जन आंदोलन में शामिल होने का मौका मिला है। इस जन आंदोलन से जुड़े ही, लेकिन एक संकल्प करें की अपने जीवन में आप कभी भी गंदगी नहीं फैलाएंगे और स्वच्छता में अपना योगदान देंगे। हमारी जीवनशैली और आदतें स्वच्छता को मजबूती दें, इसकी कोशिश में भाजपा के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। यह कार्यक्रम एक घंटा और एक दिन का नहीं है, बल्कि जीवन भर चलने वाला कार्यक्रम है। साथ ही, जेपी नड्डा ने कहा, महात्मा गांधी ने स्वच्छता का जो सपना देखा और मोदी जी ने जिस सपने को साकार किया है, हम उसे और मजबूती से आगे ले जाए, यहीं मेरा कहना है।

CM Yogi ने भी झाड़ू लगाते आए नजर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चक्रतीर्थ नैमिषारण्य में 'स्वच्छता अभियान कार्यक्रम' में भाग लिया। यहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीतापुर क्षेत्र में झाड़ू लगाते नजर आ रहे थे। पीएम मोदी के आग्रह के बाद आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान के तहत एक साथ आगे आया है।

देश भर के 6.4 लाख से ज्यादा साइटों का हुआ चयन

बता दे कि 2 अक्टूबर के खास मौके पर स्वच्छता पखवाड़े की थीम 'कचरा मुक्त भारत' है। इसके लिए देश भर में 6.4 लाख से ज्यादा साइटों का चयन किया गया है, जिसमें 35 हजार आंगनवाड़ी, 22 हजार बाजार, 7 हजार बस स्टैंड, 1 हजार गौ शालाएं और 300 चिड़ियाघर शामिल हैं। 2 अक्टूबर 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' विशेष रूप से स्वच्छता गतिविधियों के लिए समर्पित अभियान है।