Tv 24 Network: Best News Channel in India
Indian Air Force Day 2023: भारतीय वायु सेना दिवस आज, जानिए क्या है इतिहास
Sunday, 08 Oct 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Indian Air Force Day 2023: आज यानी 8 अक्टूबर को हर साल भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायु सेना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भारत 91वां भारतीय वायु सेना दिवस मना रहा है। इस दिन को भारतीय वायु सेना के कार्यों और देश के लिए वायु सेना के योगदान को सहारा जाता है। इस खास मौके पर भारतीय वायु सेना के उन सभी बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए है।

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायु सेना दिवस

दरअसल, भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 में यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फोर्स के साथ एक सहायक टुकड़ी के रूप में हुआ था, 1933 में भारतीय वायुसेना ने अपना पहला स्कार्डन बनाया और पहला मिशन इसी तारीख को पूरा किया था। धीरे-धीरे वायु सेना ने अपनी ताकत को दिखाना शुरू किया और कुछ ही समय में दुनिया के सबसे ताकतवर वायु सेना में अपना नाम शुमार किया। जिसके बाद से 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

क्या है भारतीय वायु सेना दिवस 2023 का महत्व?

बता दे कि भारतीय वायु सेना की आधिकारिक तौर पर स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। जिसके वजह से इस दिन को हर साल भारतीय वायु सेना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। भारत में वायु सेना अड्डों पर छुट्टी मनाने के लिए परेड और एयर शो आयोजित किए जाते हैं। ये दिन भारत में जमीन पर लड़ने वाली सेना की सहायता के लिए भारतीय हवाई अड्डों की स्थापना के लिए मनाया जाता है।

भारतीय वायु सेना दिवस 2023 की थीम

भारत के किसी भी दिन को मनाने के लिए उसकी थीम पहले से ही तय कर दी जाती है। फिर उस दिन को उसी थीम को ध्यान में रखकर मनाया जाता है। भारत के 91वें वायु सेना दिवस की थीम “IAF – Airpower Beyond Boundaries” है। जिसका मतलब भारतीय वायु सेना सीमाओं से परे वायु सेना निर्धारित की गई है। बता दे कि आजादी के बाद 1 अप्रैल 1954 सुब्रोतो मुखर्जी को भारतीय वायु सेना का पहला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया। भारतीय वायु सेना का मुख्यालय देश की दिल्ली में स्थापित है।

कैसे मनाया जाता है यह दिन?

इस अवसर पर वायुसेना में योगदान देने वाले हर व्यक्ति की सराहना की जाती है। सफल मिशनों को पूरा करने और मध्य वायु कमान को उच्च स्तर की परिचालन तैयारियों को प्रदर्शित करने में सक्षम बनाने के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। पिछले साल की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए वायु योद्धाओं को विभिन्न पुरस्कार और सम्मान पदक प्रदान किए जाते हैं।