Tv 24 Network: Best News Channel in India
IND vs AUS: टीम इंडिया की जीत की खुशी में झूमी Anushka Sharma, शेयर की इस खास किक्रेटर की तस्वीर
Sunday, 08 Oct 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: कल यानी 8 अक्टूबर को पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। विश्व कप 2023 के पांचवें मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। हर तरफ टीम इंडिया की जयकार रही। टीम इंडिया की इस जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। फैंस विराट को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। वहीं इस जीत पर कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी जमकर खुशी मनाई है।

इंडिया की जीत पर झूमी अनुष्का शर्मा

बता दे कि विश्व कप 2023 के पांचवें मुकाबले में भारत की जीत से पूरा देश खुशी मनाया। इसी बीच एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने आईसीसी की एक पोस्ट को शेयर करते हुए बलू कलर की हार्ट वाली इमोजी बनाई है। इस तस्वीर में विराट कोहली के साथ के एल राहुल भी नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का के साथ-साथ पूरा देश टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई विराट कोहली और टीम इंडिया को जीत ही बधाई दे रहे हैं।

दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा

दरअसल, बहुत जल्द अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर किरकारियां गूंजने वाली हैं। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। वहीं जबसे एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर कंफर्म हुई है, तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हांलाकि, विराट और अनुष्का की तरफ से दोबारा प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तर कोई पुष्टी नहीं की गई है।

विराट और अनुष्का की है एक बेटी

बता दें कि विराट और अनुष्का की दो साल की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है। वहीं कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। कई बार एक्ट्रेस ने पैपराजी को उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक करने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है। कपल अपनी बेटी की तस्वीर बहुत कम सोशल मीडिया पर शेयर करते है।