Tv 24 Network Best News Channel in India
Gangwar in Delhi : डबल मर्डर केस , घर के बाहर बैठा था बदमाश, 3 लोग आए और बरसाने लगे गोलियां
Monday, 09 Oct 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : दिल्ली के अशोक विहार में आपसी रंजिश में बदमाशों के बीच गैंगवार हो गई। एक पक्ष के दो बदमाशों की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का एक बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।  एक मृतक भलस्वा डेरी थाने का घोषित बदमाश था। जबकि घायल अशोक विहार थाने का घोषित बदमाश है। अशोक विहार थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

तीनों बदमाश अशोक विहार और भलस्वा डेयरी के घोषित बदमाश हैं। इनपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मृतकों की शिनाख्त रघु और भूरा के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम डबलू है, बताया जा रहा है कि कुछ दिन से इलाके में दबंगता को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। रघु और भूरा रात में डबलू से बात करने आए थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई, दोनों बदमाशों ने डबलू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद भागने के दौरान डबलू पक्ष के लोगों ने एक बदमाश को गोली मार दी, जबकि दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

तीनों बदमाश अशोक विहार और भलस्वा डेयरी के घोषित बदमाश हैं। इनपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मृतकों की शिनाख्त रघु और भूरा के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम डबलू है, बताया जा रहा है कि कुछ दिन से इलाके में दबंगता को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था।

घोषित बदमाश था डब्लू
मौके पर अशोक विहार पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यू के गर्दन पर गोली लगी है। इस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले में आए रघु और भूरा भलस्वा डेरी के रहने वाले थे। इसमें रघु भलस्वा डेरी का घोषित बदमाश था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और खुद जिले के डीपी मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे और पूरे हालात का जायजा लिया इस हमले में दो बदमाशों दर्दनाक मौत हुई और दूसरे