Tv 24 Network Best News Channel in India
ग्रेटर नोएडा के 14 स्कूलों पर गिरेगी गाज NOIDA में 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश, खामियां मिलने पर सरकार ने लिया एक्शन
Friday, 13 Oct 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk: शिक्षा में सुधार करने के लिए यूपी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को यूपी सरकार ने दिल्ली से सटे नोएडा में 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दे कि नगर जिला प्रशासन को इन स्कूलों में खामियां मिली थीं। ये स्कूल बिना किसी आधिकारिक मान्यता के चल रहे थे। जिसके बाद यूपी सरकार ने एक्शन लेते हुए ताला लगाने के आदेश जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह दी है।

धर्मवीर सिंह ने बताया कि अधिकतर स्कूल नोएडा से सटे गांवों में चलाए जा रहे हैं। जिनको बंद किया जाएगा। सरकार की ओर से स्कूलों को लेकर हाल में सर्वे करवाया गया था। जिसका मुख्य काम बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009’ के बारे में पता करना था। कितने स्कूल इस अधिनियम का पालन नहीं कर रहे, इस बारे में सरकार जानकारी जुटा रही थी। स्कूल संचालन के लिए सरकार से मान्यता जरूरी है।

बता दें कि सर्वे में प्रशासन को 14 स्कूलों के बारे में जानकारी मिली थी कि गैरकानूनी तरिके से चलाया जा रहा है। जिसके बाद सरकार ने इन स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिया हैं। स्कूलों में अवैध तौर पर कक्षाएं चलाई जा रही थीं। अब जिला प्रशासन इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। विभाग के अफसरों की ओर से बताया गया है कि इनमें से 7 स्कूल हरौला से चलाए जा रहे हैं। चार स्कूल जलपुरा के शामिल किए गए हैं।

वहीं, शाहदरा, छिजारसी और मंगरौली का एक-एक स्कूल इसमें है। इन स्कूलों में लगभग 150 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। अधिकारियों के कहना है कि गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 2 हजार से अधिक स्कूल चल रहे है। ये स्कूल आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड या सीबीएसई से संबद्ध हैं। विभाग की ओर से 14 स्कूलों को बंद करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यूपी सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास कर रही है। जिससे बच्चों के भविष्य में कोई बांधा नहीं आए।

ये भी पढ़ें : http://UP News: जानिए इजरायल-हमास के युद्ध को लेकर सीएम योगी ने क्या कहा?