Tv 24 Network Best News Channel in India
Congress Candidates List: 15 अक्टूबर को कांग्रेस जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची
Thursday, 12 Oct 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk: मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारिखों का ऐलान भी कर दिया है। इसी बीच कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने का इंतेजार कर रही है। बता दे कि कांग्रेस को श्राद्ध पक्ष खत्म होने और प्रत्याशियों को उनके नाम का ऐलान होने का इंतजार है। 14 अक्टूबर को पितृ मोक्ष अमावस्या खत्म होगा। उसके अगले दिन 15 अक्टूबर को नवरात्रि शुरू हो रही है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची इसी दिन जारी करेगी। जिसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी है।

श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट

बता दे कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद 15 अक्टूबर तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई सेंट्रल इलेक्शन कमेटी सीईसी की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ये जानकारी दी है। यानि काँग्रेस के प्रत्याशियों को प्रचार के लिये ठीक एक महीने का वक्त मिलेगा। बीजेपी चार अलग अलग लिस्ट निकाल चुकी है जिसमें 230 में से136 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

15 तारिख को आएगी लिस्ट

वहीं दिल्ली में दो दिन से चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कमल नाथ, ने कहा अभी साठ सीटों पर चर्चा हुई है। फिर से मीटिंग होगी। अभी स्क्रीनिंग कमेटी है। हम फिर से चर्चा करेंगे तभी लिस्ट फायनल करेंगे। हम श्राद्ध के बाद अपनी लिस्ट घोषित करेंगे। उस रफ्तार से चल रहे हैं ताकि 15 तारीख को लिस्ट अनाऊंस कर सकें। जितनी चर्चा हो उतना अच्छा है। कमलनाथ ने कहा टिकट तय करने के लिए फिर से बैठक होगी। जनता अब बीजेपी के झूठे वायदे से ऊब गयी है।

वॉर रूम में बैठक

बता दे कि विधानसभा चुनाव के टिकट तय करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक कांग्रेस वॉर रूम में आज भी हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: http://Deputy CM Brajesh Pathak ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा सर्वेंट, जानिए क्या है वजह