Tv 24 Network: Best News Channel in India
Ayodhya में हनुमानगढ़ी के पुजारी की गला काटकर हत्या, मंदिर का CCTV मिला बंद
Thursday, 19 Oct 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। हनुमानगढ़ी के सहायक पुजारी की हत्या कर दी गई। मंदिर के आश्रम में एक कमरे में पुजारी का शव पड़ा मिला। हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई। कमरे में चारों तरफ खून से बिखरा है।

दरअसल, मृतक पुजारी की पहचान राम सहारे दास के तौर पर हुई। वह हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्‌टी के साकेतवासी संत दुर्बल दास के शिष्य थे। जो हनुमानगढ़ी के आश्रम के जिस कमरे में पुजारी का शव मिला है। वहां वह अपने 2 चेलों के साथ रहते थे। एक चेला सीसीटीवी बंद करता हुआ नजर आया। वह मौके से फरार है। जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आखिर ये हत्या क्यों की गई। इसके पीछे दो आशंका व्यक्त की जा रही हैं। पहली, पुजारी का 10 बीघा जमीन का विवाद चल रहा था। दूसरी, जिस चेले के साथ वो रहते थे। उनके साथ विवाद हुआ था। अयोध्या के IG प्रवीण कुमार और SSP राज करण नैय्यर भी मौके पर आए। छानबीन में सामने आया कि गला रेतकर हत्या हुई। लेकिन मौके से धारदार हथियार नहीं मिला। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

हत्या की जानकारी सुबह मिली

मिली जानकारी के अनुसार, पुजारी राम सहारे दास के हत्या की जानकारी गुरुवार सुबह 6 बजे मिली। जब पुजारी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। बता दे कि प्रतिदिन राम सहारे दास सुबह उठकर पूजा करना शुरू कर देते थे। गुरुवार को ऐसा नहीं हुआ। उनके कमरे के दरवाजे बंद थे। कुछ साधुओं ने उनको आवाज दी, लेकिन रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद उनके कमरे का दरवाजा खोला। हल्का धक्का दिया तो दरवाजे खुल गए। अंदर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। और पुजारी का शव पड़ा था। उसने अन्य साधुओं को बताया। फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

CCTV में नजर आया एक चेला

दरअसल, पुजारी के गले पर गहरा निशान मिला है। गर्दन पर धारदार हथियार से हत्या की गई। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, अंबेडकरनगर के भीटी में करीब 10 बीघा जमीन के मालिकान हक का विवाद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस को यह भी बताया गया कि बुधवार शाम को राम सहारे का विवाद, उनके कमरे में रहने वाले चेला से हुआ था।

हत्या के बाद एक चेला गायब है। जबकि पुलिस ने दूसरे चेले को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सबूतों के लिए मंदिर परिसर में लगे CCTV देखने चाहा, तो सामने आया कि कत्ल से पहले कैमरों को बंद किया गया था। ऐसा फुटेज भी पुलिस को मिला है, जिसमें चेला कैमरों को बंद कर रहा है। वह मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

पहले भी एक साधु की हुई थी हत्या

बता दे कि साधु राम सहारे दास बसंतिया पट्टी की ओर से पुजारी थे। जो हनुमान गढ़ी के सहायक पुजारी भी थे। बता दे कि हनुमानगढ़ी की पूजा में एक समय पांच पुजारी होते हैं। चारों पट्टी के चार व एक मुख्य पुजारी निर्वाणी अखाड़ा से नियुक्त होते हैं। इनका कार्यकाल 6 महीने का होता है।

साधु की हत्या से सभी साधु आक्रोश में है, क्योंकि साधु की हत्या कमरे में हुई है। गौरतलब है कि इसे 1 महिने पहले भी एक साधु की हत्या हुई थी। फिलहाल, पुलिस हत्या की वजह का कानूनी कार्रवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें: http://MP News: Bhopal में डॉग ट्रेनर ने कुत्ते को दी फांसी, तड़पकर हुई मौत