Tv 24 Network: Best News Channel in India
Onion Price Hike: नवरात्र बाद रुला सकता है प्याज की कीमतें, लगातार कीमत में हो रहा इजाफा
Thursday, 19 Oct 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: देश में एक बार फिर से प्याज के दाम धूम मचा सकते है। प्याज के बढ़ते दामों को देखते हुए ऐसा लगता है कि 1 किलो प्याज के लिए अच्छे-खासे पैसे चुकाने पड़ सकते है। बता दे कि प्याज के दाम में पिछले 7 दिनों में करीब 37 फीसद का इजाफा देखने को मिला है। प्याज की सबसे बड़ी मंडी महाराष्ट्र के लासलगांव को माना जाता है। देशभर में लासलगांव मंडी प्याज की कीमतों के लिए बेंचमार्क के तौर पर देखा जाता है।

क्या है प्याज के दाम

दरअसल, लासलगांव मंडी में 10 अक्टूबर को प्याज का एवरेज रेट 2410 रुपए प्रति क्विंटल था, जो कल 3301 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। अब जब थोक बाजार में प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं तो फिर रिटेल में भी संभावना है कि इसके रेट्स बढ़ जाएं। मंथली प्राइस ट्रेंड की बात करें तो दिल्ली में 5 से 6 फीसदी थोक प्याज के दामों में इजाफा हुआ है। जहां ये महाराष्ट्र में 15 फीसदी का है।

क्यों बढ़ रहे हैं प्याज के दाम

प्याज के बढ़ते किमतों के पीछे की वजह लाल प्याज की खरीफ फसल के 1 महीने की देरी को माना जा रहा है। मानसून के महीने में प्याज की डिमांड पिछले साल की रबी फसल से होती है। लेकिन इस बार इस फसल की क्वालिटी ठीक नहीं रही है। महाराष्ट्र राज्य देश का सबसे बड़ा राज्य है जो प्याज की पैदावर करता है। लेकिन इस बार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में ठीक से बारिश नहीं हुई, जिसकी वजह से नई फसल को आने में समय लग रहा है।

प्याज के दाम में एकदम से हो सकता है इजाफा

देश में पिछले कई बार प्याज के दामों में इजाफा देखने को मिला है। सरकार ने फिर इसकी अतिरिक्त सेल करके कुछ हद तक दामों को थमा था। पर इस बार संकट बड़ा लग रहा है। वैसे भी भारत में अभी प्याज को लेकर डिमांड कम है। जैसे ही नवरात्र पूरे होंगे तो डिमांड में इजाफा देखने के लिए मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: http://Ayodhya में हनुमानगढ़ी के पुजारी की गला काटकर हत्या, मंदिर का CCTV मिला बंद