Tv 24 Network: Best News Channel in India
Akhilesh Yadav : विजयदशमी पर परिवार संग पहुंचे अखिलेश यादव
Tuesday, 24 Oct 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : अचानक मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे। वहीं यहाँ वह भागीरथी अलकनंदा संगम पर पहुँचे, जहाँ उनके परिजनों द्वारा गंगा स्नान किया गया। तीर्थ पुरोहित पं हजारी लाल भट्ट ने यहाँ उनसे पूजन करवाया। 

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन बनेगा। उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। इंडिया गठबंधन मजबूत है। कांग्रेस और सपा में मतभेद नहीं है। सिर्फ दोनों के सोचने का तरीका अलग है। 

बता दे की अखिलेश यादव के आने पर यहाँ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाई गयी थी। उत्तराखण्ड में अखिलेश यादव की ससुराल होने से उनका यहाँ खास नाता भी है। देवप्रयाग तीर्थ में सपा नेता अखिलेश यादव के आने से कई राजनैतिक कयास भी लगने शुरू हो गये हैं। फिलहाल सपा प्रमुख के आने से क्षेत्र में काफी हलचल भी बनती दिखी।

वहीं , आपको बता दे की इधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर में दशहर उत्सव मनाया।