Tv 24 Network: Best News Channel in India
खुल गया देश का पहला लग्जरी मॉल Jio World Plaza,जानिए इस मॉल की खासियत
Tuesday, 31 Oct 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: देश का सबसे बड़ा लग्जरी मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' आज से आम लोगों के लिए खुल गया है। ये मॉल जियो वर्ल्ड सेंटर में है जो कि मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में लोकेटेड है। बता दे कि मुंबई में हुए लॉन्च इवेंट में पूरा अंबानी परिवार नजर आया। अंबानी परिवार के अस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स ने शिरकत की। कुछ ने तो इवेंट के दौरान स्टाइलिश अवतार में रेड कार्पेट पर रैम्प वॉक भी किया।

दुनिया का सबसे अच्छा मॉल- नीता अंबानी

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी का कहना है कि जियो वर्ल्ड प्लाजा न केवल भारत का सबसे अच्छा मॉल होगा, बल्कि मुझे उम्मीद है कि यह दुनिया का सबसे अच्छा मॉल बन जाएगा। निःसंदेह, हम वास्तव में इसका इंतजार कर रहे हैं।

ये है ब्रांड जियो प्लाजा में

बता दे कि यूनिक-यूनिक ब्रॉड जियो प्लाजा में है। बड़े ब्रांडों में बुलगारी, लुई वुइटन, गुच्ची, कार्टियर, जियोर्जियो अरमानी, डायर, वाईएसएल और अन्य प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल हैं। JWP मं  मनीष मल्होत्रा, अबू जानी-संदीप खोसला, राहुल मिश्रा, फाल्गुनी और शेन पीकॉक और रितु कुमार जैसे प्रसिद्ध डिजाइनरों के स्टोर भी है।

कैसा है Jio World Plaza?

बता दे कि इस प्लाजा को रिटेल, आराम और खाने-पीने के एक्सक्लूजिव हब के रूप में डिजाइन किया गया है। इसका आकार 7,50,000 वर्ग फीट है। इसमे चार मंजिले बनी हुई है। इस सेंटर में आपको  66 लग्जरी ब्रांड्स एक छत के नीचे  मिलेंगे। कुछ इंटरनेशनल ब्रांड्स ऐसे भी हैं जिनकी भारत में अभी एंट्री ही हुई है। इनमें बैलेंसियागा, जॉर्जियो अरमानी कैफे, पॉट्री बार्न किड्स, सैमसंग एक्सपीरिंयस सेंटर, EL&N कैफे और रिमोवा शामिल हैं। यह मुंबई में खुलने वाले पहले स्टोर है।

कौन-कौन से सितारे हुए Jio World Plaza लॉन्च में शामिल?

बकिंघम मर्डर्स स्टार को चमकदार सुनहरे रंग की पोशाक पहने हुए रेड कार्पेट पर चलते देखा गया। करीना इस इवेंट में अकेले शामिल हुईं। करीना के अलावा श्रुति हसन, शांतनु हजारिका, मलाइका अरोड़ा, इंटरनेशनल फैशन इन्फ्लुएंसर राही, मीजान जाफरी अपने पिता जावेद जाफरी के साथ, बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेलेनिया समेत कई सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा दिखाते नजर आए।

यह भी पढ़े:- http://UP News: इस योजना के तहत मुफ्त में दिए जाएंगे गैस सिलेंडर, 1.75 करोड़ महिलाओं को मिलेगी राहत