Tv 24 Network: Best News Channel in India
Elvish Yadav : एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, सांपों की तस्करी और रेव पार्टी का आरोप
Thursday, 02 Nov 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। उन पर सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव की संलिप्तता की जांच कर रही है।

एल्विश यादव पर क्या हैं आरोप
पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में मुख्य अभियुक्त  बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एलवीश यादव बताए जा रहे हैं। एलवीश यादव पर आरोप है कि वे नोएडा और NCR में सांपो की बाइट वाली हाई प्रोफ़ाइल पार्टिया ऑर्गनाइज़ कराते थे। इस कारण नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एलवीश समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एल्विश ने दिया था एजेंट का नंबर
एल्विश ने राहुल नामक एजेंट का नंबर दिया और उनका नाम लेकर बात करने के लिए कहा। मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाया। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। दो नवंबर को सेक्टर-51 स्थित सेवरोन बैंक्वेट हॉल में आरोपित प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंच गए। उसी दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई।