Tv 24 Network: Best News Channel in India
Tejashwi Yadav Birthday: 34 साल के हुए तेजस्वी यादव, JCB पर काटा गया केक
Wednesday, 08 Nov 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

 Lucknow Desk:  बिहार के डिप्टी तेजस्वी यादव का आज 34वां जन्मदिन है। तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में राजद कार्यालय में जश्न दिन मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वैशाली में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर बैठकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान बुलडोजर पर समर्थकों ने केक काटकर तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी। बता दे कि बुलडोजर को पूरी तरह से सजाया गया था। इतना ही नहीं इस दौरान कुछ लोग ढोल बजा रहे थे। इसके साथ ही सबको केक खिला रहे थे।

अनोखा तरीके से मनाया गया जन्मदिन

दरअसल, आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर वैशाली जिले की भगवानपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी की लंबी उम्र की कामना की और जेसीबी पर चढ़कर केक काटा। राजद कार्यकर्ताओं ने ढोल भी जमकर बजाया और जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने बदला गांव का नाम

जन्मदिन की खुशियां बनाते हुए भगवानपुर गांव का राजद कार्यकर्ताओं ने नाम बदल दिया। अब इस गांव का नाम तेजस्वी प्रसाद यादव चौक रख दिया गया है। भगवानपुर NH 22 ओवरब्रिज के पास स्थित है। इसी गांव का नाम तेजस्वी यादव चौक का नाम रखा गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही भगवानपुर गांव को तेजस्वी के फोटो के साथ सजाया गया है।

यह भी पढ़े:- http://Dhanteras 2023: कल है धनतेरस, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त