Tv 24 Network: Best News Channel in India
Mayawati : शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंचेंगी आगरा, स्वागत के लिए पहुंचेंगे कार्यकर्ता
Thursday, 16 Nov 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को दौरा करेंगी। बता दे की यहां वह खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगी। जानकारी के मुताबिक सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके स्वागत - सामान के लिए पहुंचेंगे। कयास लगाया जा रहा है की इसके बाद वह बैठक करेंगी। इसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। यहां बैठक करने के बाद वह राजस्थान चुनाव प्रचार के लिए निकल जाएंगी। 

राजस्थान में धौलपुर और भरतपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। दोपहर 12.45 बजे धौलपुर और दोपहर तीन बजे भरतपुर पहुंचेंगी। ज्ञात हो कि आगरा से भरतपुर व धौलपुर के 50 से अधिक गांवों की सीमाएं जुड़ीं हैं। आगरा के कई बसपा नेता राजस्थान चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रबंधन में शामिल हैं। वहां पर 25 नवंबर को राजस्थान में 200 सीटों के लिए मतदान होगा।