Tv 24 Network: Best News Channel in India
मनोज जारांगे पाटिल की जनसभा, स्वागत के लिए शहर में लगाए गए बैनर
Sunday, 19 Nov 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : कल्याण के डोंबिवली में आज शाम 6 बजे कल्याण पश्चिम के पोटे मैदान में मनोज जारांगे पाटिल की एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के जिले में पहली बैठक होने के कारण मराठा समुदाय शक्ति प्रदर्शन के लिए बाइक रैली निकालेगा।दरअसल मनोज जारांगे पाटिल ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से राज्य भर में दौरा और बैठकें शुरू कर दी हैं। इसी के चलते आज शाम 6 बजे कल्याण के पोटे मैदान में मनोज जारांगे पाटिल की बैठक होगी और इसके लिए मराठा क्रांतिमोर्चा की ओर से सफल तैयारी की गयी है।  बैठक के लिए पोटे मैदान में जमीन को समतल कर चटाई बिछायी गयी है,मंच बनाया गया है और एलईडी लगाई गयी हैं। साथ ही मनोज जारांगे पाटिल के स्वागत के लिए शहर में बड़ी संख्या में एक मराठा लाख मराठा लिखे बैनर भी लगाए गए हैं।