Tv 24 Network: Best News Channel in India
IFFI 2023 : अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान,विदेशी फिल्मों के भारत में निर्माण पर अब मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान
Monday, 20 Nov 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : सरकार नई फिल्म निर्माण नीति की घोषणा करने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन हाउस के लिए एक नई फिल्म प्रोडक्शन पॉलिसी की घोषणा करने जा रहे हैं। मुझे यकीन है कि यह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पॉलिसी में एक होगी। यदि आप आईएफएफआई के पिछले 17 वर्षों को देखें तो यह वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव बन गया है। ये बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा। बता दे की गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्ड प्रोडक्शन के लिए नई पॉलिसी की जानकारी दी।

भारत में मीडिया-मनोरंजन उद्योग बढ़ रहा सालाना 20%
बता दे की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, फिल्म बाजार के उद्घाटन पर मैं कह सकता हूं कि भारत में मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वृद्धि सालाना 20 फीसदी है। आज हम दुनिया के पांच सबसे बड़े बाजारों में से एक हैं। भारत का फिल्म उद्योग न केवल दक्षिण-पूर्व एशिया में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़े बाजारों में से एक है। 9 दिन चलने वाले इस समारोह में कुल 270 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस वर्ष के महोत्सव में ब्रिटिश फिल्म 'कैचिंग डस्ट' पहली और अमेरिका की 'फेदर वेट' समापन फिल्म होगी।

क्या है नई पॉलिसी?

आईएफएफआई में ठाकुर ने बताया कि विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन को 30% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। विदेशी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा भारत द्वारा पिछले साल कान्स में की गई थी। देश में विदेशी फिल्म निर्माण के लिए किए गए खर्च का 30% तक की प्रतिपूर्ति पहले दी जा रही थी। यह करीब 2.5 करोड़ रुपये थी। इसको अब बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।