Tv 24 Network Best News Channel in India
Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में मतदान जारी, वोटिंग के बीच राहुल गांधी ने किया ट्वीट
Friday, 24 Nov 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk:  राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। राज्य की जनता नई सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही है। बता दे कि सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। राज्य में 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान होना है, यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

52139 पोलिंग बूथ पर मतदान करेगी जनता

राज्य में कुल 52139 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। सभी पोलिंग बूथ पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात किए गए। राजस्थान के 5 पड़ोसी राज्यों से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमा पर 276 चेक पोस्ट बनाई गई हैं। ये चेक पोस्ट अवैध सामग्री और अवांछनीय व्यक्तियों के राज्य में प्रवेश को रोकने का काम कर रही हैं।  वहीं मतदान केंद्रों पर पदस्थ अधिकारियों ने कहा कि पूरी टीम मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। मतदान के मद्देनजर लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं रखी गई हैं। दूसरी ओर, इसके मद्देनजर राज्य में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रदेश में मतदान को देखते हुए 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल घोषणाएं कीं है। योजनाएं धरातल पर नहीं हैं। सरकार ने कहा तो बहुत कुछ, लेकिन काम नहीं किया। राज्य में अभी भी बिजली नहीं है, पानी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे किए वो पूरे किए।

राजस्थान में वोटिंग के बीच राहुल गांधी का ट्वीट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, राजस्थान इस बार मुफ्त इलाज चुनेगा, राजस्थान इस बार सस्ता गैस सिलेंडर चुनेगा, राजस्थान ब्याज मुक्त कृषि कर्ज चुनेगा, राजस्थान अंग्रेज़ी शिक्षा चुनेगा, राजस्थान OPS चुनेगा, राजस्थान जाति जनगणना चुनेगा। उन्होंने कहा, हर व्यक्ति को बड़ी संख्या में जाकर अपने मताधिकार इस्तेमाल करना चाहिए। जनता को हितकारी और गारंटी वाली सरकार चुननी चाहिए।

सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

राजस्थान का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र शेरगांव में बनाया गया है, जहां 118 लोग वोट डाल रहे हैं। सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के वोटर्स इस साल पहली बार अपने ही गांव में वोट डाल पा रहे हैं। ये पोलिंग बूथ माउंटआबू के गुरु शिखर से करीब 18 किलोमीटर दूर है, जहां सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है।

सीएम अशोक गहलोत ने दिया वोट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वोट दिया। इससे पहले वे अपनै पैतृक घर गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो माहौल है, वह बता रहा है कि हमारी सरकार बनने जा रही है। सरकार रिपीट होगी। राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान हुआ। सुबह से वरिष्ठ नेताओं सहित खासी भीड़ मतदान केंद्रों पर देखी जा रही है। सुबह 9 बजे तक अजमेर में 9.4%, अलवर में 9.95%, बाड़मेर में 7.9%, भरतपुर में 10.8%, भीलवाड़ा में 9.24%, बीकानेर में 9.27%, बूंदी में 10.38%, चित्तौड़गढ़ में 9.27%. चूरू में 10.34%, दौसा में 8.93% मतदान हुआ है।

यह भी पढ़े:- http://Aaj Ka Rashifal 25 November 2023: जानें आज का राशिफल, मेष और वृषभ राशि के लिए रोजगार के नये अवसर, सिंह राशि के लिए आर्थिक स्थिति...