Tv 24 Network: Best News Channel in India
Exit Poll 2023: MP-राजस्थान में बदलेगी सरकार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस आगे, जानिए पांच राज्यों का हाल
Friday, 01 Dec 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो गए है। किस राज्य में इस बार किसकी सत्ता आएगी इसका इंतेजार सबको है। इसी क्रम में देश के पांचों राज्य में पार्टियों के क्या हाल है जनता जानना चाहती है। वहीं किस राज्य की जनता ने सरकारों के पक्ष में क्या जनादेश दिया है। इन सवालों का जवाब एग्जिट पोल में मिला है। एग्जिट पोल में 5 राज्यों के हजारों मतदाताओं की राय ली है जिसके बाद एग्जिट पोल के आंकड़े तैयार किए हैं। आप भी जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल?

दरअसल, एग्जिट पोल के आंकड़े अंदाजा हैं जिससे पता चलेगा कि 3 दिसंबर को जब असल चुनाव परिणाम आएंगे तो वो कैसे होंगे। बता दें कि एग्जिट पोल का सैंपल साइज 25000 है। एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार बदलने की संभावना है। वहीं तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर हो सकती है।

मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल

मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, उनकी कुर्सी जा सकती है। राज्य में कांग्रेस का राज हो सकता है। उसे 111-121 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी के खाते में 106-116 सीटें जा सकती हैं। अन्य को 0-6 सीटें मिल सकती है। वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 45.6 फीसदी, बीजेपी को 43.33 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। यहां पर सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास 116 सीटें होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी को 35-45 और कांग्रेस 40-50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं। बीजेपी को 43.8 प्रतिशत, कांग्रेस को 45 प्रतिशत और अन्य को 11.2 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलती है और लगता है इस बार भी वैसा ही होगा। एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान में अशोक गहलोत की कुर्सी जा सकती है। यहां पर कांग्रेस को 90-100, बीजेपी को 100-110 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 5-15 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 41.8 प्रतिशत, कांग्रेस को 39.9 प्रतिशत वोट मिल सकता है। राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा 101 है। जिस भी पार्टी को सरकार बनानी है उसके पास 101 विधायकों का समर्थन होना चाहिए।

तेलंगाना का एग्जिट पोल

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं। यहां पर एक ही चरण में मतदान हुआ। 30 नवंबर को राज्य में वोटिंग हुई। एग्जिट पोल के अनुसार, तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की कुर्सी जा सकती है। उनकी पार्टी BRS को 48-58, कांग्रेस को 49-59 और बीजेपी को 5-10 सीटें मिल सकती हैं। ओवैसी की पार्टी AIMIM को 6-8 सीटें मिलने की संभावना है और यही किंगमेकर भी बन सकती है। तेलंगाना में बहुमत का आंकड़ा 60 है। एग्जिट पोल के अनुसार, इतनी सीटें किसी भी पार्टी को मिलती नहीं दिख रही हैं। हालांकि बीआरएस और कांग्रेस इसके करीब जरूर हैं।