Tv 24 Network Best News Channel in India
Aaj Ka Rashifal 02 December 2023: जानें आज का राशिफल, कुछ को नौकरी में कामयाबी...तो कुछ के जिंदगी में बेहतर होंगे काम
Friday, 01 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk:  आज शनिवार यानि 02 दिसंबर 2023 का दिन महत्वपूर्ण है। शास्त्रों के अनुसार, कुंभ राशि वालों के परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती हैजिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है। सभी राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कल का राशिफल...

मेष राशिफल

मेष राशि के आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने जीवन में सफलता पाने के लिए जो भी कोशिश करेंगे, उसमें कामयाब होंगे। नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी नौकरी में कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। व्यापार करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ में मिलकर अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक नई कोशिश कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी से भी धन उधार लेने और देने से बचे। आपके घर में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंबेफिजुल की बातों पर ज्यादा बहस ना करें। आप अपने खर्चो का बजट बनाकर चले, नहीं तो आपके खर्च आसमान छू सकते हैं।  जिसके वजह से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको आपके घर परिवार में कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान की ओर से आपका मन संतोष रहेगा। संतान के करियर को लेकर भी आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपनी वाणी के कमाल से सबको अपनी और आकर्षित कर सकते हैं। नौकरी करने वाले अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैंजिससे आपके अधिकारी आपसे बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। आपको शासन का लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आज आपके आसपास का माहौल बहुत ही अधिक आनंद मय रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में अपना सारा दिन व्यतीत कर सकते हैं तथा आपका धन भी बहुत अधिक खर्च हो सकता है। आप अपने पैसे का निवेश करना सीखे नहीं तो आपको भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपनी भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते है। जो आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आपकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। आज आपके भाई बहनों से या परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। जिसके कारण आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। नौकरी की वजह से आपको लंबी दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन ठीक है। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। किसी से भी कोई गलत बात ना करें। किसी को आपकी बात बहुत अधिक बुरी लग सकती है। आपके घर में किसी विशेष अधिकारी का आगमन हो सकता है। आप मेहमान की आवभगत में बहुत अधिक बिजी रहेंगेइसके कारण आपको शाम के समय में थकावट भी हो सकती है।

तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज का दिन बहुत अधिक महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक अच्छा रहेग। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए शिक्षा के रास्ते खुल जाएंगे। यदि आप बाहर शहर में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। एक से अधिक साधन से आपको आर्थिक लाभ होने आसार हैं। सहयोग की भावना आपको मान सम्मान दिला सकती है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके अधिकारी आपके कार्य से परेशान होकर आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। बेरोजगारों की बात करें तो आज आपको नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैंजिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप किसी भी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचे।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज का दिन थोड़ा सा सोच विचार मे बीतने वाला होगा। आज आपको हार्दिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपका बहुत समय से अटका हुआ थाइससे आपको बहुत अधिक खुशी मिल सकती है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है।  कल छात्रों की बात करें तो किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप बहुत अधिक मेहनत कर सकते हैंजिसमें आपको बहुत अधिक कामयाबी भी मिल सकती है।

मकर राशिफल

मकर राशि के लिए आज का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा। आज आपका दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकता है। आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आपके परिवार में यदि किसी प्रकार की परेशानी आएगी तो आप अपने परिवार की सदस्यों की हर प्रकार से मदद करेंगे। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे, किसी से किसी प्रकार की बहस ना करेंसभी को सम्मान भाव की नजर से देखें, तभी आप अपने जीवन में कामयाब हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई वाला हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ कार्य करने के लिए अपने मित्रों के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है, आपके मित्र आपका पूरा सहयोग करेंगे। आज आपके नए संपर्क बन सकते हैंनये संपर्कों से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। नौकरी में आपको आपके किए गए प्रयासों के कारण आपकी खूब प्रशंसा हो सकती हैजिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज आप अपने सभी सीक्रेट कामों को अपनी सूझ बूझ के साथ निपटा सकते हैं, आपकी आपके कार्य के कारण बहुत अधिक प्रशंसा भी हो सकती हैं। आज आपको आपके ननिहाल से कोई आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों के ऊपर पढ़ाई का प्रेशर बहुत अधिक रहेगा। वे अपने आप को पढ़ाई का कीड़ा न बनने दे।