Tv 24 Network Best News Channel in India
Dinesh Phadnis Death: CID फेम दिनेश फडनिस का हुआ निधन, दयानंद शेट्टी ने की पुष्टि
Monday, 04 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो सीआईडी फेम फ्रेड्रिक्स उर्फ दिनेश फडणीस का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर को हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस खबर की जानकारी उनके खास दोस्त और कोस्टार दयानंद शेट्टी ने की है। बता दे कि रविवार को दिनेश को हार्ट अटैक आया था। जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। जिसके बाद रात 12 बजकर 8 मिनट पर उन्होंने मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

दयानंद शेट्टी ने बताया कि उनके दोस्त दिनेश के शरीर के कई सारे अंग डैमेज हो चुके थे। जिसके चलते ही उनकी मौत हो गई। बीती रात डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी हालत गंभीर थी और शरीर में काफी दिक्कतें भी थी। दयानंद शेट्टी ने इस बाद का खुलासा किया कि उनका लीवर डैमेज हुआ था ना कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। एक्टर के फैंस को उनके निधन की खबर से बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर भी लगातार लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दरअसल, दिनेश फडणीस को सीआईडी शो की वजह से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर ने 27 सालों तक इस शो में काम किया था। फ्रेडरिक्स शो में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे।

यह भी पढ़े:- http://Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग ने मचाई तबाही, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया अलर्ट