Lucknow Desk: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को बदमाशों ने हत्या कर दी। जिसके बाद से राजस्थान की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। इसी बीच पुलिस का एक्शन भी तेज हो गया है। बता दे कि मकराना से पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों के बारे में पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस दोनों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इस बीच गोगामेड़ी को गोली मारने वाले दोनों शूटर्स की पहचान हो गई है।
पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स की पहचान कर ली है। इनमें से एक शूटर का नाम रोहित गोदारा है, जबकि दूसरा शूटर हरियाणा का नितिन फौजी बताया जा रहा है। अब पुलिस ने दोनों को पकड़ने की कोशिश तेज कर दी है। राजस्थान पुलिस ने दोनों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आज करणी सेना ने बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर राजपूत समाज और राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यकर्ता सुबह सात बजे ही टोलियों के साथ बंद कराने के लिए निकल पड़े। कई लोगों ने स्वेच्छा ही अपनी दुकानें बंद रखी, लेकिन कइयों को समझाकर दुकानें बंद करवाया गया। राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बंद का खासा असर दिख रहा है और लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस सिविल ड्रेस में भी चौकस नजारे जमाई हुई है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है और कोई भी अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस जाफ्ता भी जगह लगाया गया है।