Tv 24 Network Best News Channel in India
Aaj Ka Rashifal 08 December 2023: जानें आज का राशिफल, इन राशि वालों को होगा धन लाभ और इन्हें मिलेगी खुशखबरी
Thursday, 07 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : शुक्रवार 8 दिसंबर को चंद्रमा हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र पर सवार होकर कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुक्र और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा। और इस युति योग पर आज गुरु की भी शुभ दृष्टि बनी रहेगी। ऐसे में आज शुक्र ग्रह की कृपा से तुला और कुंभ राशि के जातक खूब लाभ पाएंगे।

मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए दिन आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नए काम के लिए जाने से पहले माता-पिता या बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। किसी दावत में जाने का मौका मिल सकता है।
वृष राशिफल
वृष राशि वालों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई आपको गिफ्ट दे सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय बीतेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के वालों को आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। आज थोड़ा संभलकर रहें। किसी को पैसे उधार देने से पहले सोच लें। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। कारोबारियों को थोड़ा घाटा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की बॉस के साथ अनबन हो सकती है।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता प्राप्त होगी। जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-परिवार में अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। पार्टनर के बीच में आपसी प्यार बढ़ेगा।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। साथी के साथ रोमांटिक समय गुजरेगा। आपको अपने पार्टनर से सरप्राइज भी मिल सकता है।  

तुला राशिफल
तुला राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबारियों को कारोबार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आप सावधान रहे। नौकरीपेशा लोगों की बॉस से अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों की बॉस के साथ अनबन हो सकती है।

धनु राशिफल
धनु राशि के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपकी किसी प्रियजन से मुलाकत हो सकती है। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दोस्तों से कहासुनी हो सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाना बंद करें।

मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको धन लाभ होगा। आप उत्साह से भरे रहेंगे और किसी भी काम को करने के लिए आगे रहेंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते ह। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दिन अच्छा बीतेगा। कोई आपको प्रपोज कर सकता है।
 कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। खुद पर ध्यान दें। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की बॉस के साथ अनबन हो सकती है। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से अनबन हो सकती है।