Tv 24 Network: Best News Channel in India
Onion Export : भारत सरकार ने नेपाल में प्याज भेजना पर लगाया रोक
Friday, 08 Dec 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : शुक्रवार को भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दे की आदेश मिलते ही सोनौली सीमा पर प्याज लदे सात ट्रकों को रोक दिया गया। इसी के साथ बार्डर से प्रत्येक दिन आलू, प्याज का कारोबार करीब एक करोड़ का होता है। वहीं इसके पहले नेपाल में आलू प्याज पर वैट लगने से नेपाली कारोबारियों ने मंगाना कम कर दिया है, इधर भारत सरकार ने निर्यात पर पावंदी लगा दी है। वर्तमान में भारतीय क्षेत्र में प्याज का फुटकर भाव 60 रुपये प्रति किलो है। जबकि थोक में प्याज 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

आलू प्याज व्यापारी सन्नी गुप्ता और पुनीत कुमार 
जानकारी के मुताबिक, आलू प्याज व्यापारी सन्नी गुप्ता और पुनीत कुमार ने बताया कि नेपाल में हर किस्म की सब्जियों की उपलब्धता भारत के सहयोग पर निर्भर है। शुक्रवार को सोनौली पहुंची ट्रक को वापस कर दिया गया और लोडिंग रोकते हुए जो गड़िया रास्ते में थी उसे भी रोक दिया गया है। नेपाल काठमांडों में बुधवार से नेपाल के कारोबारी वैट को लेकर हड़ताल पर है।

प्याज लदे ट्रक को सोनौली कस्टम के अधिकारियों ने रोका 
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले प्याज लदे ट्रक को सोनौली कस्टम के अधिकारियों ने रोक दिया। वहीं सीमा से ट्रक लौटा दिया गया। प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने प्याज के निर्यात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।