Tv 24 Network Best News Channel in India
Gorakhpur Weather : आज से बढ़ सकती है ठंड, शीतलहर का प्रकोप
Monday, 11 Dec 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : लगातार मौसम ठंड का सितम बढ़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार सोमवार को हिमालय क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड की दस्तक देगा। अगले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान IMD ने लगाया है। वहीं शनिवार रात से वाराणसी मंडल में रातें सर्द होनी शुरू हो गई है। रविवार को करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इस वजह से ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और 13 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा की वजह से गलन बनी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 दिसंबर से के पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का पूर्वानुमान है। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में मौसम में तबदीली आ सकती है। कड़ाके की ठंड के साथ ही साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं रात का तापमान लुढ़कने और शीतलहर चलने से गलन के साथ कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस पश्चिमी विक्षोभ से वाराणसी मंडल में बारिश का Forecast नहीं है। बारिश वाराणसी मंडल के किसी जिले को प्रभावित नहीं करेगी। वहीं ठंडी हवाओं के चलने से वाराणसी मंडल में सुबह और शाम गलन के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग रातों में सड़कों पर नहीं दिखाई दे रहे हैं।