Tv 24 Network: Best News Channel in India
Weather Update : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से काशी में बढ़ी ठिठुरन
Sunday, 10 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : जैसे ही नवंबर ख़त्म हुआ। वैसे ही मौसम से अपनी करवट बदल ली। सर्दी का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन में चटख धूप निकलने से ठंड कम ही महसूस हो रही, लेकिन शाम ढलते ही सिहरन महसूस होने लग रहा है। सुबह में भी ठंड के चलते लोग स्वेटर और जैकेट के साथ कान ढके दिख रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम ?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे मौसम एक बार फिर परिवर्तन आ सकता है। वाराणसी मंडल में भी इसका असर दिखाई दे सकता है। रविवार की सुबह भी वाराणसी मंडल में कोहरे की चादर से ढकी हुई थी। यहां अब ठंड का रुख बदल गया है और लोग सुबह और शाम आग तापते भी दिखाई दे रहे हैं। पछुआ हवाओं ने मौसम को सर्द कर दिया है। दिन में हलकी से तेज धूप की वजह से मौसम में ठंड और रात में कोहरा दिखाई दे रहा है।

पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ रही ठंड
दिन में तीन बजे अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है, जिससे हवा में ठंडक बढ़ी है। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। सोमवार के बाद कोहरा रहेगा और ठंड बढ़ेगी।