Tv 24 Network Best News Channel in India
Mohan yadav : MP के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे
Sunday, 10 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : मोहन यादव को मध्‍यप्रदेश का नया मुख्‍यमंत्री नियुक्‍त किया गया है।  मोहन यादव उज्‍जैन दक्षिण से विधायक हैं और वह शिवराज सरकार में मंत्री थे। मोहन यादव को आरएसएस का बेहद करीबी माना जाता है। उनके नाम की घोषणा बेहद चौंकाने वाली है। 

मोहन यादव होंगे MP के नए CM
डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। MP विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने दक्षिण विधानसभा सीट से चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की है। वे 2013 में पहली बार विधायक बने थे। इस बार वो तीसरी बार चुनाव जीते। इससे पहले वो शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे /उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी। मनोनीत सीएम मोहन यादव ने कहा, “मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं। मैं आप सभी को, प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। आपके प्यार और समर्थन से मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। 

MP में यादव समाज से दूसरे CM
मोहन यादव OBC वर्ग से आते हैं और यादव समाज का बड़ा चेहरा हैं। मध्य प्रदेश में दूसरी बार यादव समाज से कोई मुख्यमंत्री बना है। डॉ. मोहन यादव से पहले बाबू लाल गौर भी यादव समाज से आने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।