Tv 24 Network Best News Channel in India
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यूपी दौरे का आज दूसरा दिन, आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह को करेंगी संबोधित
Tuesday, 12 Dec 2023 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान आज दूसरे दिन लखनऊ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

 

बता दे कि लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु IIIT-लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। फिलहाल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के दौरे को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसके चलते इंदिरागांधी प्रतिष्ठान और डिवाइन हार्ट एंड मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के आस-पास के पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। वहीं इस इलाके को नो-फ्लाइंग जोन में तब्दील किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस इलाके के नो-फ्लाइंग जोन में तब्दील होने पर फिलहाल दो दिनों के लिए इस इलाके में या फिर आस-पास में कोई भी अपना प्राइवेट ड्रोन नहीं उड़ा सकता है। ऐसा होने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। सोमवार को राजधानी में आने के बाद से ही दोनों दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु अपने कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी। इस दौरान उनके आवागमन के लिए कुछ देर के लिए शहर में सामान्य वाहनों को रोका जाएगा।