Tv 24 Network: Best News Channel in India
Parliament News: संसद पर हमले की बरसी के दिन भारी चूक, लोकसभा में दो आरोपियों के घुसने से मचा हड़कंप
Tuesday, 12 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Parliament Security Breach: आज 13 दिसंबर को पूरा देश पुरानी संसद पर हमले की बरसी मना रहा है। इसी दौरान आज नई संसद में भी वह हो गया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। बता दे कि शीतकालीन सत्र की कार्यवाही बुधवार को चल रही थी। लोकसभा में पश्चिम बंगाल के मालदह उत्तर से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू बोल रहे थे। सभापति की कुर्सी पर बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल थे। तभी अचानक दर्शक दीर्घा से किसी के कूदने की आवाज आई।

जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। इस दौरान सभी सांसद चौंक गए। कोई कुछ समझ पाता कि युवक एक बेंच से दूसरी बेंच पर कूदने लगा। तभी बीएसपी के सांसद मलूक नागर युवक की तरफ बढ़े और उसे दबोच लिया। उस शख्स ने अपने हाथ में मौजूद कनस्तर खोल दिया, जिससे पीला धुआं निकलने लगा। संसद में खलबली मच गई थी। इसे देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया।

इससे पहले पुरानी संसद की इमारत में 13 दिसंबर, 2001 को 5 आतंकियों ने हमला किया था। इसमें दिल्ली पुलिस के 5 जवान समेत 9 लोगों की मौत हुई थी।

कुल 4 लोग थे, दो सदन के अंदर और दो बाहर

बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है। दोनों सांसद विजिटर पास पर सदन में आए थे। वहीं, सदन के बाहर एक महिला ओर पुरुष ने पीले रंग का धुआं छोड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर बाहर किया। इस दौरान ये लोग नारेबाजी करते देखे गए।

लगा अब जान नहीं बचेगी- बीएसपी सांसद

आरोपी को दबोचने वाले बीएसपी सांसद ने पूरी कहानी बताई है। नागर ने बताया कि जहां पर हमलोगों की सीट है, वहीं ऊपर दर्शक दीर्घा है। शून्य काल चल रहा था, 5-7 मिनट ही बचे थे। अचानक मुझे लगा कि जैसे किसी ने मेरी बेंच को धक्का दे दिया है। मैं कुछ समझ पाता, उससे पहले युवक बेंच पर कूदने लगे।

उन्होंने बताया कि लग रहा था जान नहीं बचेगी। जब मैं उसके पीछे भागा तो युवक कहने लगा तानाशाही नहीं चलेगी। नागर ने बताया कि वह सीटों के ऊपर से जंप करने लगा। जब हम उसे पकड़ने भागे तो वो कहने लगा- नजदीक मत आओ, नजदीक मत आओ, तानाशाही नहीं चलेगी। नजदीक पहुंचते ही उसने जूता निकाल लिया, उसमें से कुछ निकाला और धुआं फैल गया।

सारे सांसद थे चकित, मच गई थी खलबली- बीएसपी सांसद

नागर ने बताया कि युवक के कूदते ही पीठासीन पदाधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। सारे सांसद घबरा गए थे। मलूक नागर ने कहा कि एक वक्त ऐसा लगा कि हमारी जान बच पाएगी या नहीं। वहीं, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने आरोपियों को आतंकी बताया है।

यह भी पढ़े:- http://Chhattisgarh : शपथ ग्रहण से पहले विष्णुदेव साय ने मां को लगाया गले, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री होंगे अरुण साव