Tv 24 Network: Best News Channel in India
Auraiya : सोने की ईट बता महिलाओं से टप्पेबाजी
Thursday, 14 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : औरैया जिले में सोने की ईंट बता कर महिलाओं से तीन अज्ञात लोगों ने की टप्पेबाजी जिसमे ईंट के बदले महिलाओं के जेवरात ले उड़े टप्पेबाज़। सोने की ईट चेक कराने पर उड़े महिलाओं के होश। टप्पेबाजी की जानकारी होते ही महिलाओं ने अपने नज़दीकी पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी हुई है। औरैया में एक बार फिर दो महिलाओं को टप्पेबाजों ने बनाया अपना निशाना। सोने की ईंट के बदले में टप्पेबाज महिलाओं के जेवरात ले उड़े जिसकी जांच कराने पर पता चला कि सोने जैसी दिखने वाली पीली धातु असल में सोना नहीं है जिसके बदले में उन्होंने अपनी जंजीर अगुठी कान की जुमकी व अन्य जेवरात दे दिए थे।

नीलम देवी निवासी कुरावली जिला मैनपुरी से अपनी बुआ कुशमा देवी के साथ अपने मायके बिधूना तहसील के पसी पुरवा में आ रही थी। जैसे  ही नीलम और कुशमा देवी बिधूना भगत सिंह चौराहे के पास बस से उतरी तभी दो अज्ञात लड़के मिले जिन्होंने उनसे जाने के लिए पूछा तभी इन लोगों ने पसी पुरवा जाने के बारे में बताया लडको ने कहा हम भी जा रहे हैं। नीलम देवी एवं उसकी बुआ उनके बहकावे में आ गए तभी एक लड़के ने एक सोने जैसी दिखने बाली ईंट गिरा कर कहा मुझे ईंट मिल गई जिससे महिलाओं को इन लोगों झांसे में ले लिया और कहा इसमें चार हिस्से होंगे और वह लड़के महिलाओं को ई रिक्शा से लेकर किशनी रोड साइड चल दिए थोड़ी दूर जाकर लड़कों ने महिलाओं से उनके जेवरात ले लिए और उन्हें सोने की ईंट थमा दी महिलाएं ईंट लेकर जब चेक कराने पहुंची तो उनके होश उड़ गए वह सोने की नही थी पीली धातु जैसी दिख रही थी ।जिसको लेकर महिलाए बिधूना कोतवाली पहुंची और पुलिस को अपने साथ हुई टप्पेबाजी की घटना बताकर तहरीर दर्ज कराई। महिलाओं द्वारा बताए गए टप्पेबाजों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नीलम देवी पत्नी अजय कुमार निवासी कुरावली जनपद मैनपुरी ने शाम करीब 5:00 बजे थाना बिधूना में लिखित तहरीर दी थी कि वह आज अपने घर से अपनी बुआ कुशमा देवी के घर अपने मायके बिधूना आना था। भगत सिंह चौराहे के पास अपराहांत ढाई बजे उतरते ही उन्हें दो अज्ञात लड़के मिले जिन्होंने उन महिलाओं से उनके जाने का रास्ता पूछा कि आप कहां जा रही हैं। महिलाओं द्वारा बताये गए रास्ते पर लड़के भी उनके साथ हो लिए। कुछ दूर जाने पर अज्ञात लड़के ने सोने जैसी धातु को गिरा दिया और फिर दूसरे ने उसे उठाकर कहा कि मुझे दस लाख की ईंट मिल गई है। जिसको लेकर उन्होंने पीड़ित महिला नीलम देवी एवं सुषमा देवी से कहा कि हम आप लोगों को दस लाख का सामान दे रहे आप लोग हमें कुछ दे दीजिए। फिर महिलाओं  ने पीली धातु के बदले वास्तविक ज्वेलरी स्वेच्छा अनुसार उन अज्ञात लड़कों को दे दी।फिलहाल तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है पीड़ित महिला की द्वारा बताए गए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।