Tv 24 Network: Best News Channel in India
Brijesh Tripathi Death : एक्‍टर बृजेश त्र‍िपाठी नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
Monday, 18 Dec 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : जानें - माने कलाकार भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। ओम' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी फिल्‍मों से अपनी पहचान बनाने वाले बृजेश त्र‍िपाठी 72 साल के थे। दिग्गज के जानें के बाद भोजपुरी सिनेमा की दुनिया को गहरा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा था। उन्‍होंने मुंबई के कांदिवली में अपने घर पर आख‍िरी सांसें लीं। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। भोजपुरी इंडस्‍ट्री में 100 से अध‍िक फिल्‍मों में काम कर चुके बृजेश त्र‍िपाठी ने बॉलीवुड की कई फिल्‍मों में भी काम किया था।

आज पंच तत्व में विलीन होंगे ब्रिजेश त्रिपाठी 
अभिनेता की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में थे। उन्होंने 1979 में फिल्म 'सैंया तोहारे कारन' से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई 'टैक्सी चोर' थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी 'नो एंट्री', 'ओम', 'गुप्ता: द हिडन ट्रुथ', 'मोहरा', 'देवरा भईल दीवाना', 'हमार बॉडीगार्ड शिवा', 'ड्राइवर राजा', 'पिया चांदनी', 'राम कृष्ण बजरंगी' और 'जनता दरबार' सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।