Tv 24 Network Best News Channel in India
Donate For Desh : कांग्रेस ने लॉन्च किया अभियान, शुरू हुआ क्राउडफंडिंग प्लान
Sunday, 17 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : जैसे - जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे है। वैसे - वैसे सभी पार्टियां जीत हासिल करने की कोशिश में लगी है। वहीं कांग्रेस के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को 'डोनेट फॉर देश' अभियान को लॉन्च किया। चंदा अभियान की शुरुवात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के खाते में 1,38,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। आज शुरू होकर कांग्रेस स्थापना दिवस यानी 28 दिसंबर तक कांग्रेस 'डोनेट फॉर देश' अभियान के जरिए पार्टी के लिए चंदा जुटाएगी। 

 गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया : मल्लिकार्जुन खरगे 

खरगे ने कहा, 'अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपकों उनकी नीति माननी पड़ेगी। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।' पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के जरिये 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में दे सकते हैं।

घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करेंगे : मल्लिकार्जुन खरगे 

डोनेट फॉर देश' अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करेंगे। हर बूथ से कम से कम दस घरों से चंदा लेने का लक्ष्य रखा गया है।  कांग्रेस को उम्मीद है कि वह इस अभियान के जरिए अच्छा खासा पैसा इकट्ठा कर पाएगी, जिसके जरिए उसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने में मदद मिलेगी। वर्तमान में बीजेपी देश की सबसे अमीर पार्टी है, जिसके बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। हालांकि, दोनों के बीच आय का गैप बहुत ही ज्यादा है।